Bird Flu Vaccine: केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज भोपाल स्थित ICAR-NIHSAD में मुर्गियों के लिए देश की पहली स्वदेशी निष्क्रिय H5N1 (क्लेड 2.3.2.1a) बर्ड फ्लू वैक्सीन राष्ट्र को समर्पित की।
भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) के राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशु रोग संस्थान (NIHSAD), भोपाल ने इसे स्वदेशी तकनीक से तैयार किया है। यह मुर्गियों को अत्यधिक रोगजनक एवियन इन्फ्लूएंजा (H5N1) वायरस के क्लेड 2.3.2.1a वेरिएंट से सुरक्षा प्रदान करती है।
वैक्सीन के उपयोग से पोल्ट्री क्षेत्र में रोग नियंत्रण मजबूत होगा, उत्पादन नुकसान कम होगा और किसानों को आर्थिक राहत मिलेगी।