20 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / National News / अभिषेक बनर्जी पहुंचे पुलिस स्टेशन तो बीजेपी कार्यकर्ताओं ने लगाए ‘चोर-चोर’ के नारे

अभिषेक बनर्जी पहुंचे पुलिस स्टेशन तो बीजेपी कार्यकर्ताओं ने लगाए ‘चोर-चोर’ के नारे

टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी आज फिर गिरीश पार्क पुलिस स्टेशन पहुंचे जहाँ बीजेपी कार्यकर्ताओं ने उनके खिलाफ नारेबाजी की।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोलकाता

•

image

Tanay Mishra

•

Updated: 20 Nov 2026, 3:10 PM IST

Abhishek Banerjee at police station

अभिषेक बनर्जी पहुंचे पुलिस स्टेशन (Photo - ANI)

टीएमसी (TMC) सांसद अभिषेक बनर्जी (Abhishek Banerjee) आज, शुक्रवार, 20 नवंबर को गिरीश पार्क पुलिस स्टेशन पहुंचे, जहाँ उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज है। इस दौरान उनकी पार्टी के समर्थक तो वहाँ मौजूद थे ही, बीजेपी कार्यकर्त्ता भी वहाँ मौजूद रहे और उन्होंने बनर्जी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

बीजेपी कार्यकर्ताओं ने लगाए 'चोर-चोर' के नारे

बनर्जी के गिरीश पार्क पुलिस स्टेशन पहुंचने पर वहाँ मौजूद बीजेपी कार्यकर्ताओं ने उन्हें देखकर 'चोर-चोर' के नारे लगाए। इस वजह से उनके और टीएमसी समर्थकों के बीच कहासुनी भी हुई।

टीएमसी नेता ने बीजेपी कार्यकर्ताओं पर लगाया आरोप

बनर्जी के लिए बीजेपी कार्यकर्ताओं द्वारा 'चोर-चोर' के नारे लगाने पर टीएमसी नेता उपासना चौधरी (Upasana Choudhary) ने आरोप लगाया कि बीजेपी कार्यकर्ता पुलिस स्टेशन के बाहर हंगामा करने की कोशिश कर रहे थे। उन्होंने कहा, "हमें पहले ही अंदेशा था कि बीजेपी के कुछ गुंडे पुलिस स्टेशन आकर हंगामा करेंगे। और जैसा हमने सोचा था वैसा ही हुआ। आप सब देख सकते हैं कि वो कैसे चिल्ला-चिल्लाकर 'चोर-चोर' के नारे लगा रहे हैं।"

बनर्जी को बनाया जा रहा है निशाना

चौधरी ने दावा किया कि पुलिस स्टेशन के बाहर मौजूद टीएमसी कार्यकर्ता चुप थे और वे बीजेपी के नारों का जवाब नारों से नहीं देना चाहते थे। उन्होंने कहा, "हम कोई नारे नहीं लगाना चाहते। हम बस एक बात कहेंगे कि 4 तारीख (मई में बंगाल विधानसभा के परिणाम का दिन) के बाद से अभिषेक दा को लगातार निशाना बनाया जा रहा है और अभी भी ऐसा देखने को मिल रहा है। अभिषेक बनर्जी डरते नहीं हैं और न ही हम डरते हैं। अभिषेक बनर्जी की टीम और पार्टी के सदस्य इस तरह से नहीं डरते, इसलिए उन्हें हमें डराने की कोशिश नहीं करनी चाहिए।"

पुलिस के खिलाफ की गई टिप्पणियों की वजह से हुई एफआईआर

31 अक्टूबर को गिरीश पार्क पुलिस स्टेशन में बनर्जी के खिलाफ दर्ज एक नई एफआईआर के सिलसिले में वह पुलिस स्टेशन पहुंचे। पुलिस ने उन्हें 20 नवंबर को जांच अधिकारी के सामने पेश होने और अपना बयान दर्ज कराने के लिए कहा था। यह एफआईआर उनके द्वारा पुलिस के खिलाफ की गई टिप्पणियों को लेकर दर्ज कराई गई एक शिकायत के आधार पर दर्ज की गई थी।