20 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Madhya Pradesh / Agar Malwa / फोन आते ही दौरा छोड़कर आगर पहुंचे विधायक, बेटे का शव देख भावुक हो उठे भैरोसिंह परिहार

फोन आते ही दौरा छोड़कर आगर पहुंचे विधायक, बेटे का शव देख भावुक हो उठे भैरोसिंह परिहार

MLA Bhairo Singh Parihar Son Death News : सुसनेर विधायक के पुत्र गजेंद्र सिंह को नम आंखों से दी विदाई, बड़ौद स्थित निवास पर हृदयघात से हुआ था निधन
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अगार मालवा

•

image

deepak deewan

•

Updated: 20 Nov 2026, 12:01 PM IST

विधायक भैरोसिंह परिहार की पुरानी फोटो

विधायक भैरोसिंह परिहार की पुरानी फोटो image patrika

MLA Bhairo Singh Parihar Son Death News : सुसनेर (आगर-मालवा) विधायक भैरोसिंह परिहार बापू के बड़े गजेंद्रसिंह परिहार बबलू बना का हृदयघात से निधन हो गया। गुरुवार को हजारों नम आखों ने उन्हें अंतिम विदाई दी। बापू के बेटे के असमय चले जाने की खबर ने न केवल परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया बल्कि सुसनेर विधानसभा सहित पूरे जिले और राजस्थान के राजनीतिक एवं सामाजिक गलियारों में भी शोक की लहर दौड़ गई। विधायक भैरोसिंह परिहार को फोनकर बेटे के निधन की जानकारी दी गई थी। वे दौरा छोड़कर तुरंत आगर पहुंचे जहां बेटे का शव देखकर भावुक हो उठे।

झालावाड़ जिले में स्थित पैतृक गांव रतनपुरा में अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा। हजारों लोगों की उपस्थिति के बीच परिहार का पार्थिव शरीर पंचतत्व में विलीन हो गया। अंतिम यात्रा में तराना विधायक महेश परमार, डग विधायक कालूराम मेघवाल, सुरेश गर्जर, बहादुरसिंह चौहान, झालावाड़ जिला कांग्रेस अध्यक्ष वीरेंद्रसिंह गुर्जर, चेतराज गेहलोत, मदनलाल वर्मा, भवानीमंडी पूर्व चेयरमैन कैलाश बोहरा, भाजपा जिलाध्यक्ष आगर ओम मालवीय, नपाध्यक्ष आगर नीलेश जैन पटेल, भाजपा उपाध्यक्ष अजय जैन मारूबर्डिया, महामंत्री मयंक राजपूत आदि शामिल हुए।

बता दें कि गजेंद्र सिंह बड़ौद स्थित निवास पर थे। गुरुवार सुबह 9.30 बजे सीने में तेज दर्द उठा और घबराहट होने लगी। परिजन आगर स्थित निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनकी मृत्यु की खबर जैसे ही परिजनों और परिचितों तक पहुंची हर कोई स्तब्ध रह गया।

किसान से लेकर राजनीति और व्यवसाय तक रहा जुड़ाव-

गजेंद्र सिंह परिहार किसानी करते थे। वे राजनीति और व्यवसाय में भी सक्रिय थे। गजेंद्र सिंह पेट्रोल पंप के व्यवसाय से भी जुड़े थे। इसके अतिरिक्त क्रेशर मशीन संचालन और ठेकेदारी भी करते थे। वे राजस्थान की भवानीमंडी कृषि उपज मंडी के चेयरमैन रह चुके थे।

विधानसभा का दौरा छोड़ आगर पहुंचे थे विधायक

बापू विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर रवाना होने वाले थे। इसी दौरान बेटे के निधन की सूचना मिली तो वे आगर पहुंचे। यहां बेटे का शव देख वे भावुक हो उठे। स्वर्गीय गजेंद्रसिंह के परिवार में पत्नी और दो बच्चे हैं।