रोहिणी घावरी मध्यप्रदेश के इंदौर जिले की रहने वाली हैं, साल 2019 में उन्हें मध्यप्रदेश सरकार की तरफ से मिली स्कॉलरशिप के माध्यम से स्विटजरलैंड गई थीं और वहां अपनी डॉक्टरेट की पढ़ाई पूरी की। रोहिणी ने स्विटजरलैंड में दो साल तक नौकरी भी की। नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद पर रोहिणी घावरी ने शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक शोषण के साथ-साथ धोखा देने के गंभीर आरोप लगाए हैं और इसी के बाद वो सुर्खियों में आई थीं।