28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मजदूर देने के नाम पर भट्ठा संचालकों से 45 लाख ठगे, आगर पुलिस ने यूपी से पकड़ा आरोपी

45 Lakh Fraud Case : मजदूर उपलब्ध कराने के नाम पर करीब 45 ईंट भट्ठा संचालकों से 45 लाख रुपए की ठगी का खुलासा हुआ है। पुलिस ने मुख्य आरोपी आफताब को यूपी से गिरफ्तार कर 20 लाख नकद और 5 लाख का चेक बरामद किया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अगार मालवा

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 28 Oct 2026, 5:41 PM IST

45 Lakh Fraud Case

मामले का खुलासा करती कोतवाली पुलिस (फोटो सोर्स: Patrika)

Agar Malwa News :मध्य प्रदेश के आगर मालवा जिले में ईंट भट्ठा संचालकों से मजदूर उपलब्ध कराने के नाम पर करीब 45 लाख रुपए की ठगी करने के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। बताया जा रहा है कि, आरोपियों ने क्षेत्र के भट्ठा संचालकों को मजदूर मुहैय्या कराने का भरोसा दिलाकर लाखों रुपए की ठगी की थी। शुरुआत में कुछ दिन मजदूर उपलब्ध भी कराए गए, लेकिन इसके बाद मुख्य आरोपी कथित तौर पर फरार हो गया।

अब इस मामले में कार्रवाई करते हुए आगर मालवा की कोतवाली पुलिस ने मुख्य आरोपी आफताब को उत्तर प्रदेश से दबोच लिया है। यही नहीं, आरोपी के पास से 20 लाख रुपए नकद और 5 लाख रुपए का चेक भी बरामद किया गया है। मामले में शामिल अन्य आरोपी की तलाश की जा रही है।

मजदूर देने का झांसा देकर ठगी

मामले को लेकर पुलिस का कहना है कि, आरोपियों ने ईंट भट्ठा संचालकों को मजदूर उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया था। इस झांसे में आकर करीब 45 भट्ठा संचालकों ने आरोपियों को रकम दी। शुरुआत में कुछ समय तक मजदूर उपलब्ध भी कराए गए, जिससे संचालकों का भरोसा बन गया। लेकिन, जैसे ही बड़ी रकम उनके हाथ आई आरोपियों ने भट्टा संचालकों को मजदूर भेजना ही बंद कर दिये और कथित तौर पर रकम लेकर फरार हो गए। ऐसे में जब संचालकों को ठगी का अहसास हुआ तो उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस द्वारा जांच शुरू कर आरोपियों की तलाश शुरु कर दी।

उत्तर प्रदेश से पकड़ाया मुख्य आरोपी

मामले की जांच के दौरान पुलिस को मुख्य आरोपी आफताब के संबंध में जानकारी मिली। इसके बाद आगर मालवा की कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 20 लाख रुपए नकद और 5 लाख रुपए का चेक भी बरामद किया है। ठगी की कुल रकम करीब 45 लाख रुपए बताई जा रही है। शेष रकम को लेकर पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

दूसरे आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

इस मामले का खुलासा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रविंद्र कुमार बोयट के नेतृत्व में किया गया है। पुलिस अब वारदात में शामिल दूसरे आरोपी की तलाश में जुट गई है। साथ ही यह भी पताने का प्रयास किया जा रहा है कि, ठगी की रकम का कितना हिस्सा कहां इस्तेमाल किया गया और इस मामले में अन्य लोग भी शामिल हैं या नहीं। पुलिस की आगे की जांच में ठगी से जुड़े दूसरे तथ्यों के सामने आने की संभावना है।