27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दमोह में महिला पटवारी से मकान मालिक ने की छेड़छाड़, FIR दर्ज

Patwari Harassment Case : बटियागढ़ में महिला पटवारी से कथित छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने मकान मालिक के खिलाफ कई धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली है। आरोप है कि, जिस वक्त महिला पटवारी घर में अकेली थी, तभी आरोपी ने उसके साथ जबरदस्ती की कोशिश की है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

दमोह

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 27 Oct 2026, 6:50 PM IST

Patwari Harassment Case

बटियागढ़ थाने में दर्ज कराई गई FIR (फोटो सोर्स: Patrika)

Damoh News :मध्य प्रदेश के दमोह जिले के अंतर्गत आने बटियागढ़ तहसील में एक महिला पटवारी के साथ छेड़छाड़ और दुष्कर्म के प्रयास का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि, महिला पटवारी आरोपी कृष्णा साहू के मकान में किराए से रहती है। फिलहाल, पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसकी तलाश शुरु कर दी है।

घटना सोमवार रात करीब 9.45 बजे की बताई जा रही है, जब पीड़ित महिला का पति अपनी बेटी को लेकर दूसरे शहर गया था। घर पर महिला पटवारी अकेली थी, तभी अचानक से उसके घर में घुसे मकान मालिक कृष्णा साहू ने उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की। पीड़िता की शिकायत पर बटियागढ़ थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 74 व 75 व एसी-एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

एक साल से किराए के मकान में रह रही थी पीड़िता

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, महिला पटवारी पिछले करीब एक साल से इलाके में स्थित संबंधित मकान में अपने परिवार के साथ किराए से रह रही हैं। इसी मकान में रहने के दौरान उनके साथ कथित छेड़छाड़ की वारदात हुई।

किचिन में पानी पीने गई थी पीड़िता

पीड़िता ने बताया कि, जिस वक्त मकान मालिक कृष्णा साहू ने उसके साथ छेड़छाढ़ और जबरदस्ती करने की कोशिश की, तब वो घर में अकेली थी। सोमवार रात करीब 9:45 बजे वे पानी पीने के लिए किचन में गई, तभी मकान मालिक पीछे से आया और उसके साथ जबरदस्ती करने लगा। आरोप है कि, उसने पीड़िता के साथ बदसलूकी करने का भी प्रया किया। पीड़िता ने इसका विरोध किया और आरोपी को धक्का देकर किसी तरह खुद को कमरे में बंद कर लिया। इसके बाद परिजन को घटना के बारे में बताया। पति के घर लौटने के बाद पीड़िता उनके साथ थाने पहुंची और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

BNS और SC/ST एक्ट के तहत मामला दर्ज

मामले की जानकारी देते हुए बटियागढ़ थाना प्रभारी रजनी शुक्ला ने बताया कि, महिला पटवारी से छेड़छाड़ के मामले में आरोपी मकान मालिक के खिलाफ बीएनएस की धारा 74, 75 और एससी-एसटी एक्ट की धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल, घटना के बाद से आरोपी कृष्णा साहू घर से फरार है। आरोपी की तलाश शुरु कर दी गई है। साथ ही, मामले से जुड़े तथ्यों और शिकायत में लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है।