22 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नीता की अर्थी उठने से पहले ही दमोह में लड़ पड़ा परिवार, रीति रिवाजों को लेकर हुई मारपीट

Family Fight Before Funeral: गर्म चाय से झुलसने के कारण हुई नीता लोधी की मौत, मायके पक्ष ने पति व ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप, मारपीट में महिलाओं सहित कई लोगों को चोटिल होने का आरोप, पुलिस ने दर्ज किया मामला।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

दमोह

•

image

Shailendra Sharma

•

Updated: 22 Oct 2026, 5:14 PM IST

damoh nita lodhi death

family fight neeta lodhi funeral rituals dispute, मृतका नीता लोधी व झगड़ते परिजन (Source-Patrika)

Damoh Family Fight Before Funeral: मध्यप्रदेश केदमोह जिले के मड़ियादो थाना क्षेत्र के ग्राम महुआखेड़ा में 22 अक्टूबर को भतीजी नीता लोधी के अंतिम संस्कार के दौरान रीति-रिवाजों को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया। शिकायतकर्ता ने महिलाओं सहित कई लोगों के घायल होने और धमकी देने के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गर्म चाय से झुलसने से मौत

प्राप्त जानकारी के अनुसार, जिला पन्ना के सिमरिया थाना क्षेत्र के ग्राम पड़वार निवासी सुरेंद्र लोधी की भतीजी नीता का विवाह महुआखेड़ा निवासी रामसिंह लोधी से हुआ था। शिकायतकर्ता के मुताबिक, नीता के ऊपर गर्म चाय डालने से वह गंभीर रूप से झुलस गई थी। उसे उपचार के लिए जबलपुर ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

अंतिम संस्कार से पहले भिड़े परिवार

सुरेंद्र लोधी ने बताया कि 22 अक्टूबर को सुबह करीब 10:30 बजे परिजन नीता के अंतिम संस्कार के लिए महुआखेड़ा पहुंचे थे। इस दौरान अंतिम संस्कार से पहले हिंदू रीति-रिवाजों को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि मृतका की चाची रानी, कौशल्या, बुआ मालती बाई सहित अन्य महिलाएं घर के अंदर गईं, जहां रामसिंह के परिवार की महिलाओं से विवाद के बाद मारपीट हुई। बीच-बचाव करने पहुंचे अन्य परिजनों के साथ भी मारपीट किए जाने का आरोप है।

पुलिस जांच में जुटी

शिकायत में प्रहलाद लोधी, निर्मल सिंह लोधी, रानी, कौशल्या सहित अन्य लोगों को चोटें आने की बात कही गई है। घटना के बाद शिकायतकर्ता ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है