18 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Madhya Pradesh / Damoh / Damoh Truck Accident: 109 किलोमीटर दूर से आया ट्रक, अचानक रोंग साइड घुसा, माता विसर्जन पर जा रहे श्रद्धालु घायल

Damoh Truck Accident: 109 किलोमीटर दूर से आया ट्रक, अचानक रोंग साइड घुसा, माता विसर्जन पर जा रहे श्रद्धालु घायल

Damoh truck accident:मध्य प्रदेश के दमोह में माता विसर्जन (Durga Visarjan) करने पैदल जा रहे श्रद्धालु तेज रफ्तार ट्रक की चपेट मी आने से घायल। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

दमोह

•

image

Akash Dewani

•

Updated: 22 Oct 2026, 12:39 PM IST

damoh truck accident durga visarjan three devotees injured

Damoh truck accident: माता विसर्जन करने जा रहे पैदल श्रद्धालुओं को ट्रक ने मारी टक्कर (फोटो सोर्स- Patrika)

Damoh truck accident: दमोह में मंगलवार की दरमियानी रात तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से पैदल माता विसर्जन (Durga Visarjan) करने जा रहे श्रद्धालुओं गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में तीन श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए दमोह जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों की पहचान लक्ष्मी रोहित, डालचंद पटेल, दीपा गुप्त के रूप में की गई। पुनीत ट्रक चालक शराबी निवासी न्यू दमोह के रूप में हुई है। सूचना पर चौकी प्रभारी प्रियंका पटेल, सोनाली जैन और कोतवाली थाना प्रभारी मनीष कुमार ने मौके पर पहुंचे।

रोंग साइड में अचानक घुस आया था ट्रक, ड्राइवर ने की फरारी काटने की कोशिश

दरअसल, रात करीब 11:30 बजे बायपास पर न्यू दमोह कॉलोनी के सामने एक बड़ा हादसा टल गया। यहां एक बेलगाम ट्रक दुर्गा विसर्जन के लिए जा रहे यात्री में अचानक गलत साइड में आकर घुस गया और तीन लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। कुछ लोग अपनी जान बचाकर दूसरी तरफ भागे। अचानक से हुए इस हादसे को लोग समझ ही नही पाए और ट्रक ड्राइवर ने ट्रक छोड़ भागने का प्रयास किया। इस हादसे में तीन लोगों को गंभीर रूप से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हादसे में तीन श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल

प्रकरण में बताया गया है कि न्यू दमोह क्षेत्र में विराजित दुर्गा प्रतिमा के विसर्जन के लिए दुर्गा उत्सव समिति के लोग धूमधाम से फुटेरा तालाब के लिए ले जा रहे थे। जैसे ही विसर्जन यात्रा हाइवे पर पहुंची, यहां एक बेलगाम ट्रक जो कि जबलपुर की ओर से आ था, पीछे से गलत साइड में आ गया और हादसा हो गया। दुर्घटना के बाद लोगों ने तत्काल ही निजी वाहनों से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां गंभीर हाल में लक्ष्मी रोहित, डालचंद पटेल और दीपा गुप्ता को भर्ती कराया गया। तीनों की हालत अब भी स्थिर नहीं है।

मौके पर पहुंची पुलिस, शराब के नशे में धुत था ड्राइवर

इधर, घटना की जानकारी लगते ही जबलपुर नाका चौकी प्रभारी प्रियंका पटेल, कोतवाली प्रभारी मनीष कुमार भी जिला अस्पताल पहुंच गए, जहां उन्होंने घायलों के हालचाल लिए। साथ ही मौके पर मौजूद लोगों ने दुर्घटना के बारे में जानकारी ली। मामले में चौकी प्रभारी प्रियंका पटेल ने बताया कि प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। साथ ही ट्रक को भी जब्त कर लिया गया है। लोगों ने बताया कि ट्रक चालक नशे में था। पूरे मामले की विवेचना की जा रही है।

देर रात तक चल विसर्जन

दशहरा चल समारोह का संचालन घंटाघर से शुरू हुआ। जो कि मध्यरात्रि तक चलता रहा। एक-एक करके सभी समितियों को नंबर दिए गए, जो कि तय रूट एवरेस्ट तिराहा से होते हुए घंटाघर पहुंच रही थीं। जहां समिति के सदस्यों, पदाधिकारियों द्वारा अपने अखाड़ों का प्रदर्शन किया जा रहा था। साथ ही नृत्य आदि भी प्रस्तुत किए जा रहे थे। इस दौरान एक से एक करतब कलाकार प्रस्तुत कर रहे थे। जिसकी सराहना सभी कर रहे थे। घंटाघर पर समितियों के लिए एक निश्चित समय तय किया गया था। इसके बाद उन्हें वकोली तिराहा की ओर भेजा जा रहा था। जहां से टॉकीज तिराहा, पुराना थाना, सिटीनल, महाकाली चौक, गौरीशंकर तिराहा होते हुए चल समारोह धीरे-धीरे फुटेरा तालाब पहुंच रहा था। जहां पर भक्त पूरी श्रद्धा भाव, पूजन पाठ के साथ मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन कर रहे थे।