मंगलवार सुबह करीब 4 बजे मंजू अपने तीनों बच्चों को लेकर घर से निकली थी। मंजू घर से कुछ ही दूरी पर स्थित कुएं के पास पहुंची और घटना को अंजाम दिया। करीब आधे घंटे बाद प्रभात फेरी के लिए निकले ग्रामीणों ने बच्ची की आवाज सुनी। जब वे कुएं के पास पहुंचे तो महिला और तीनों बच्चे पानी में दिखे। ग्रामीणों ने तत्काल परिजनों और अन्य लोगों को सूचना दी। इसके बाद सभी ने मिलकर चारों को कुएं से बाहर निकाला और उपचार के लिए पथरिया स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने मंजू, अन्नू और अनुज को मृत घोषित कर दिया, जबकि आरुषि की जान बच गई।