तेजगढ़ रेंजर अखिलेश चौरसिया के कुशल निर्देशन में वन विभाग की टीम लगातार सक्रिय है। पुरेनहाऊ तालाब में मौजूद दूसरे विशालकाय मगरमच्छ को पकड़ने के लिए चंद्र नारायण चौबे, विनोद कुमार साहू और झलकन साहू सहित पूरी फॉरेस्ट टीम रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी हुई है। हालांकि, मगरमच्छ काफी बड़ा होने के कारण बार-बार जाल से बचकर निकल रहा है, लेकिन टीम उसे सुरक्षित पकड़ने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। वन विभाग ने ग्रामीणों को तालाब और प्रभावित नालों के पास न जाने की सख्त हिदायत दी है।