28 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Madhya Pradesh / Damoh / क्लास में बैठे थे दो छात्र और एक छात्रा, दमोह में प्राचार्य ने तीनों को थमा दी ‘खराब आचरण’ की टीसी

क्लास में बैठे थे दो छात्र और एक छात्रा, दमोह में प्राचार्य ने तीनों को थमा दी ‘खराब आचरण’ की टीसी

School Misconduct TC Case: पटेरा में प्रभारी प्राचार्य पर गंभीर आरोप, तीन विद्यार्थियों को थमाई टीसी, छात्रों के साथ मारपीट और अभद्रता का भी आरोप।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

दमोह

•

image

Shailendra Sharma

•

Updated: 28 Nov 2026, 4:57 PM IST

Damoh School Misconduct TC Case

school principal issues misconduct tc to three students, स्कूल की फाइल फोटो और साथ में छात्र से अभद्रता करते प्रभारी प्राचार्य (Source-Patrika)

Damoh School Misconduct TC Case: मध्यप्रदेश के दमोह जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक स्कूल में पढ़ने वाले दो छात्रों और एक छात्रा को आपस में बातचीत करने पर स्कूल के प्राचार्य ने खराब आचरण की टीसी दे दी। इतना ही नहीं आरोप है कि प्राचार्य ने तीनों को प्राचार्य कक्ष में बुलाया और इस दौरान एक छात्र के साथ अभद्रता व मारपीट भी की। प्राचार्य पर आरोप है कि उन्होंने बिना पूरी सच्चाई जाने छात्रों को खराब आचरण की टीसी दे दी है जिससे उनका भविष्य प्रभावित होने की आशंका है। मामला कलेक्टर तक पहुंच चुका है और उन्होंने जांच की बात कही है।

बात करने की सजा! खराब आचरण की टीसी

प्राप्त जानकारी के अनुसार पटेरा तहसील स्थित शासकीय उत्कृष्ट हायर सेकेंडरी विद्यालय में 26 नवंबर को दो छात्र व एक छात्रा क्लासरूम में बैठकर बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान स्कूल के प्रभारी प्राचार्य कमलेश शर्मा वहां पहुंचे। उन्होंने छात्रों व छात्रा को आपस में बात करते हुए देखा तो उन्हें फटकार लगाई। प्राचार्य ने तीनों को अपने कक्ष में बुलाया और आरोप है कि वहां एक छात्र से अभद्रता करते हुए उसके साथ मारपीट भी की। प्राचार्य पर आरोप है कि उन्होंने छात्रा व छात्रों के साथ ही स्टाफ की बात भी नहीं सुनी और तीनों छात्रों को खराब आचरण की टीसी देकर स्कूल से बाहर कर दिया। खराब आचरण की टीसी दिए जाने से अब तीनों छात्रों के भविष्य को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

प्रभारी प्राचार्य पर गंभीर आरोप

बताजा रहा है कि शिक्षक कमलेश शर्मा को इसी वर्ष अगस्त के महीने में स्कूल के प्रभारी प्राचार्य की जिम्मेदारी दी गई है। उनके कार्यकाल की शुरुआत में ही स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण को लेकर विवाद सामने आया था, जिसका मामला न्यायालय में विचाराधीन बताया जा रहा है। इतना ही नहीं कुछ शिक्षकों और छात्रों ने ये भी आरोप लगाए हैं कि प्रभारी प्राचार्य नियमित रूप से विद्यालय में उपस्थित नहीं रहते हैं और शासकीय बैठकों से भी अनुपस्थित रहते हैं। इस पूरे मामले की जानकारी दमोह कलेक्टर प्रताप नारायण यादव तक पहुंच चुकी है और उन्होंने मामले की जांच कर दोषी पर कार्रवाई की बात कही है।