डॉ. विशाल शुक्ला के अनुसार, मक्खी ने महिला की नाक में अंडे दिए थे, जिनसे लार्वा विकसित हो गए। अगर समय पर इलाज नहीं होता तो स्थिति गंभीर हो सकती थी। उन्होंने बताया कि सितंबर से दिसंबर के बीच इस तरह की समस्या होने की आशंका रहती है। ऐसे में बुजुर्गों की देखभाल को लेकर विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। बुजुर्गों को मच्छरदानी में सुलाना चाहिए और उनकी साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि किसी बुजुर्ग की नाक से दुर्गंध आए, खून निकले या कोई अन्य असामान्य लक्षण दिखाई दें तो तत्काल डॉक्टर से जांच कराएं।