13 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दमोह में पिता की जमीन बनी मौत की वजह? पति-चाचा पर गंभीर आरोप, 3 बच्चों के सिर से उठा मां का साया

Neeta Lodhi Death : ससुराल की जमीन पर दी दामाद की नजर, पत्नी बीच में आई ऊपर से उड़ेल दी खोलती चाय, 10 दिन बाद उपचार के दौरान मौत। मायके पक्ष ने हंगामा करते हुए चक्काजाम किया।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

दमोह

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 21 Oct 2026, 8:47 PM IST

Neeta Lodhi Death

महिला की मौत के बाद परिजन ने किया हंगामा (फोटो सोर्स: Patrika)

Damoh News :मध्य प्रदेश के दमोह जिले के मडियादो थाना इलाके में एक महिला हिंसा का संगीन मामला सामने आया है, जिसमें महिला के पति और चाचा पर जलाकर हत्या करने के आरोप है। इसे लेकर बुधवार शाम महिला के मायके पक्ष से आए लोगों ने जमकर हंगामा किया और मुख्य रोड पर चक्काजाम भी कर दिया। परिजन की मांग है कि, महिला के पति और चाचा पर हत्या का मामला दर्ज किया जाए।

बता दें कि, मडियादो थाना इलाके के महुआ खेड़ा में रहने वाली 25 वर्षीय नीता लोधी, पति राम सिंह को बीते 11 अक्टूबर को बुरी तरह झुलसी हालत में हटा अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उसने अपने मायके पक्ष के लोगों को बताया था कि, उसके गले पर से उसके पति और चाचा ने खौलती हुई चाय की गंजी उड़ेल दी है। नीता की गंभीर हालत को देखते हुए दमोह जिला अस्पताल और वहां से तीन दिन बाद जबलपुर रेफर किया गया था, जहां बुधवार 21 अक्टूबर को उसने दम तोड़ दिया। महिला का शव इसके बाद गांव पहुंचा।

मायके पक्ष ने लगाए गंभीर आरोप

नीता की मौत की खबर के बाद मायके पक्ष से नीता की दादी और चाचा महुआखेड़ा पहुंचे, जहां उन्होंने नीता के पति और चाचा पर हत्या के आरोप लगाया है। साथ ही परिजन ने मड़ियादो - फतेहपुर मार्ग पर पावर हाउस के पास चक्काजाम कर दिया।

दाह संस्कार भी नहीं हो सका

मृतका के चाचा सुरेंद्र लोधी ने बताया कि, 11 अक्टूबर की सुबह रीता के पति रामसिंह लोधी और उसके चाचा रघुराज लोधी ने मिलकर नीता के ऊपर गर्म चाय की पूरी गंजी उड़ेल दी थी, जिससे नीता बुरी तरह झुलस गई। वहीं दादी ने बताया कि, इससे पहले भी कई बार ससुराल वाले नीता के साथ विवाद किया गया है। इसके अलावा परिजन द्वारा दहेज प्रताड़ना के भी आरोप लगाए हैं। प्रदर्शन के चलते आज मृतका का दाह संस्कार भी नहीं किया जा सका।

जमीन बनी जान का मुख्य कारण

मामले में नीता के चाचा ने बताया कि, नीता के माता-पिता का भी निधन हो चुका है। उसके परिवार में अब कोई नहीं है। मैं और मेरी मां ही अब उसका परिवार है। नीता के पिता की कुछ जमीन है, जिसे नीता के नाम कराने के लिए उसका पति आए दिन विवाद और मारपीट करता था। बीते दिनों भी इसी तरह के विवाद की जानकारी नीता ने दी थी। वहीं, जब नीता के साथ ये घटना हुई तो हमने उससे वीडियो कॉल पर बात की थी। उस दौरान उसने बताया था कि, जमीन की बात पर पति और चाचा ससुर द्वारा उसपर खौलती चाय की गंजी उड़ेली गई है। ऐसे में स्पष्ट है कि, जमीन के लालच में उन्होंने मेरी बेटी की जान ली है। बताया गया कि, मृतिका के 3 छोटे बच्चे भी हैं।

पुलिस जांच में जुटी

सूचना मिलते ही मड़ियादो पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने करीब 1 घंटे तक परिजन को समझाया, जिसके बाद परिजन रास्ते से हटे और मार्ग पर लगा जाम खुल सका। मडियादो थाना प्रभारी के अनुसार, पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके अनुसार आगे की कारवाई की जाएगी।

कल दर्ज होंगे बयान

इधर, मामले में खास बात है कि, नवविवाहिता होने के बाद भी नायब तहसीलदार द्वारा उसकी मौत से पहले बयान दर्ज नहीं कराए गए। मामले में नायब तहसीलदार योगेंद्र चौधरी का कहना है कि, महिला के झुलसने की जानकारी उन्हें नहीं मिली थी। आज मृत्यु के बाद ही पूरे घटनाक्रम की जानकारी लगी है। गुरुवार को पटवारी के साथ पहुंचकर परिजन और मायके पक्ष के बयान दर्ज कराए जाएंगे।