19 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Madhya Pradesh / Agar Malwa / कांग्रेस विधायक भैरोसिंह परिहार के छोटे बेटे का हार्ट अटैक से निधन, बड़े बेटे की भी जा चुकी है जान

कांग्रेस विधायक भैरोसिंह परिहार के छोटे बेटे का हार्ट अटैक से निधन, बड़े बेटे की भी जा चुकी है जान

Bhairosingh Parihar Son Passed Away : कांग्रेस विधायक भैरोसिंह परिहार के छोटे बेटे गजेंद्र सिंह का हार्ट अटैक आने से निधन हो गया है। 38 साल के गजेंद्र सिंह ने बैजनाथ हॉस्पिटल में ली अंतिम सांस, दो साल पहले बड़े बेटे को भी खो चुके हैं विधायक।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अगार मालवा

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 19 Nov 2026, 2:26 PM IST

Bhairosingh Parihar Son Passed Away

गजेंद्र सिंह परिहार की जीवित अवस्था की तस्वीर (फोटो सोर्स: Patrika)

Agar Malwa News :मध्य प्रदेश के आगर मालवा जिले के सुसनेर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक भैरोसिंह परिहार के छोटे बेटे गजेंद्र सिंह (38) का गुरुवार सुबह हार्ट अटैक से निधन हो गया। वे बड़ौद स्थित अपने निवास पर थे। सुबह करीब 9.30 बजे अचानक सीने में तेज दर्द और घबराहट होने पर परिजन ने बड़ौद में उनकी ईसीजी करवाई। इसके बाद उन्हें आगर मालवा के बैजनाथ हॉस्पिटल लाया गया, जहां डॉक्टर निलेश मंगल ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना की जानकारी मिलते ही विधायक भैरोसिंह परिहार, जो उस समय विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर जाने वाले थे, तत्काल आगर पहुंचे। गजेंद्र सिंह राजस्थान के भवानीमंडी कृषि उपज मंडी के पूर्व चेयरमैन रह चुके थे। उनके परिवार में पत्नी और दो बच्चे हैं।

विधायक के घर दूसरी दुखद घटना

विधायक परिहार के परिवार पर यह दूसरी बड़ी दुखद घटना है। इससे पहले 6 मार्च 2024 को उनके बड़े बेटे महेंद्र सिंह का बीमारी के चलते निधन हो गया था। विधायक के दो ही बेटे थे और अब दोनों का निधन हो चुका है।

क्षेत्र में शोक की लहर

गजेंद्र सिंह के निधन की खबर फैलते ही सुसनेर विधानसभा क्षेत्र सहित जिले में शोक की लहर छा गई। उनका अंतिम संस्कार गुरुवार दोपहर 3 बजे पैतृक गांव रतनपुरा में किया जाएगा।