21 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Madhya Pradesh / Bhopal / Bhopal Tragedy: पापा को विदा करने बालकनी में आया दो साल का बेटा, एक पल में उजड़ गई दुनिया

Bhopal Tragedy: पापा को विदा करने बालकनी में आया दो साल का बेटा, एक पल में उजड़ गई दुनिया

Bhopal Tragedy: पापा जब दफ्तर के लिए जा रहे थे तभी दो साल का बेटा दौड़ते-दौड़ते गैलरी में पहुंच गया था। इस घटना से उन लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है, जिनके घर में छोटे-छोटे बच्चे हैं...।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Manish Gite

•

Updated: 21 Nov 2026, 5:07 PM IST

Bhopal Tragedy

Bhopal Tragedy- जब बच्चे खुली गैलरी में जाएं तो उन पर जरूर ध्यान रखें। (प्रतिकात्मक विजुअल एआई जनरेटेड)

Bhopal Tragedy: भोपाल में एक घटना ने सभी को हिला दिया। रोज की तरह गोद में खेलने वाले दो साल का मासूम बच्चा हमेशा के लिए अपने माता-पिता से दूर हो गया। जिस घर में बच्चे की मस्ती से माहौल खुशनुमा था, अब उसी घर में मातम है और माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। इस घटना के बाद उन परिवारों को जरूर सतर्क रहना चाहिए जिनके घर में भी छोटे-छोटे बच्चे हैं।

हर दिन की तरह पापा इस बच्चे को गोद में खिलाते थे मस्ती करते थे। उस दिन भी अपने बच्चे के साथ मस्ती करते हुए पापा दफ्तर जाने के लिए घर से निकले। मां भी नौकरी करती हैं। रोज की तरह बच्चे ने पापा को बाय-बाय किया, लेकिन बच्चे का बाय-बाय करना हमेशा के लिए रुला गया।

दरअसल, मिसरोद थाना क्षेत्र के जाटखेड़ी में एपी पार्क अवेन्यू कॉलोनी है। इसमें साद खान अपने परिवार के साथ रहते हैं। साद खान और उनकी पत्नी दोनों ही नौकरी करते हैं। उनका दो साल का मासूम बेटा भी है जो दो साल का है। 19 नवंबर की दोपहर में जब साद खान अपने दफ्तर जाने के लिए घर से निकले तो घर की ऊपरी मंजिल पर खड़े दो साल का कबीर खान पापा को बाय-बाय करने आया। पिता रोज की तरह दफ्तर जाने की जल्दी में थे।

इसी बीच, हुई इस घटना ने सभी को हैरान कर दिया। कबीर अचानक असंतुलित होकर बालकनी पर से नीचे गिर गया। वो बेहोश होने लगा। साद खान उसे तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना को लेकर परिजन दुखद हादसा मान रहे हैं। परिवार पोस्टमार्टम कराने को राजी नहीं हुआ। इस कारण अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद शव को उन्हें सौंप दिया गया। मिसरोद पुलिस ने 78/26 के तहत मर्ग कायम कर लिया है।

बच्चों के मामले में ध्यान रखें

इधर, ऐसी घटना किसी के भी साथ हो सकती है। जिस परिवार में छोटे बच्चे हैं उनके साथ बहुत ही सावधानी रखना चाहिए। बालकनी की रैलिंग पर जाली लगाना अच्छा होता है या रैलिंग को ऊंचा रखा जाना चाहिए। घर के भीतर भी ऐसे नुकीले फर्नीचर नहीं होना चाहिए, जिससे बच्चे या किसी को भी चोट लग सकती है। इसके अलावा घर से वाहन बाहर निकालते समय या रखते समय भी ध्यान रखना चाहिए। क्योंकि कम हाइट होने के कारण बच्चे नजर नहीं आते हैं और कार चालक के साथ घटना हो सकती है।