ग्रामीणों ने इस खोज की जानकारी फोटो और वीडियो के माध्यम से भेजी है। साथ ही पुरातत्व एवं जीवाश्म विशेषज्ञों से इसकी पहचान और रिसर्च कराने की मांग की है। फिलहाल यह रहस्यमयी आकृति लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। अब सबकी निगाहें विशेषज्ञों की जांच पर टिकी हैं, जिससे पता चल सकेगा कि नर्मदा किनारे मिला यह पत्थर वास्तव में किसी प्राचीन जीव का अवशेष है या प्रकृति की बनाई कोई अनोखी संरचना।