24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एमपी के पूर्व सीएम के विधायक बेटे ने जनता को बताया ‘रावण रूपी’, वीडियो वायरल होते ही मचा बवाल

BJP MLA Ravan Rupi Janta Remark: रायसेन के विजयदशमी कार्यक्रम से भाजपा विधायक का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही बवाल मच गया। कांग्रेस ने भी विधायक की टिप्पणी का विरोध किया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायसेन

•

image

Akash Dewani

•

Updated: 24 Oct 2026, 8:21 AM IST

bjp mla ravan rupi janta remark surendra patwa video viral

Surendra Patwa video viral: भाजपा विधायक ने जनता को बताया रावण रूपी (फोटो सोर्स- Surendra Patwa Facebook)

BJP MLA Ravan Rupi Janta Remark: मध्य प्रदेश के रायसेन जिले के औबेदुल्लागंज में भाजपा विधायक ने जनता को 'रावण रूपी' बता दिया जिससे अब सोशल मीडिया पर बवाल मच गया। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो कांग्रेस ने घेरा, अब विधायक ने एक्स पर पोस्ट कर इस गलती को मानवीय त्रुटि बताते हुए खेद जताया है और कहा कि जनता उनके लिए देवतुल्य है।

पूर्व सीएम के विधायक बेटे ने जनता को बताया 'रावण रूपी'

यह विवाद औबेदुल्लागंज में दशहरा पर हिंदू उत्सव समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम से से जुड़ा हुआ है। इसमें पूर्व सीएम सुंदरलाल पटवा के पुत्र और भोजपुर विधायक सुरेंद्र पटवा शामिल हुए थे। कार्यक्रम के दौरान अपने उदबोधन में वह राम और रावण की चर्चा करते हुए अलग ही धुन में पहुंच गए। उन्होंने आगे कहा कि यहां जो भी रावण रूपी लोग मौजूद हैं उन्हें दशहरे की बधाई। दिलचस्प बात यह है कि मंच के सामने बैठे लोगों को विधायक जहां रावण रूपी बता रहे थे उसी दौरान भाजपा के कार्यकर्ता जयश्रीराम के नारे लगा रहे थे। इस पर विवाद बयान सोशल मीडिया पर वायरल होने पर बढ़ा।

जमीन पर चुप्पी पर सवाल उठाए

युवा कांग्रेस नेता परमार ने औबेदुल्लागंज में सरकारी जमीन की फर्जी रजिस्ट्री के मामले में विधायक की चुप्पी पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि सब मिलीभगत का मामला है, इसलिए अब तक एफआइआर नहीं हुई है। परमार ने विधायक निवास भोपाल का घेराव व तालाबंदी की चेतावनी दी है।

सोशल मीडिया पोस्ट में मांगी माफी

विधायक की वीडियो वायरल (Surendra Patwa video viral) होते ही सोशल मीडिया पर लोगों ने उनकी ट्रोलिंग शुरू कर दी। विधायक पटवा ने फिर कुछ देर बाद फेसबुक पर एक पोस्ट किया जिसमें उन्होंने अपनी गलती को स्वीकारा। उन्होंने लिखा कि- 'मेरा भोजपुर परिवार मेरे लिए देवतुल्य है। आप सभी के प्रति मेरे हृदय में सदैव अपार स्नेह, सम्मान और आत्मीयता का भाव रहा है और सदैव बना रहेगा। इस मानवीय त्रुटि के लिए मैं हृदय की गहराइयों से खेद व्यक्त करता हूं।'

कांग्रेस ने जताया विरोध

बीते दिवस गुरुवार को युवा कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिषेक परमार, परेश नागर, आदि ने सोशल मीडिया पर पटवा का वीडियो डालकर इसे जनता का अपमान बताया। शुक्रवार को विधायक पटवा ने एक पोस्ट सोशल मीडिया पर साझा की, जिसमें लिखा कि मानवीय त्रुटि के लिए खेद व्यक्त करते हैं। पत्रिका से चर्चा में भी उन्होंने खेद जताया। वहीं कांग्रेस नेता मनीष मालवीय ने विधायक पटवा को हिंदू उत्सव समिति का संरक्षक बनाए जाने पर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा समिति को भंग कर देना चाहिए।