
शिवराज सिंह चौहान Image X @ChouhanShivraj
Shivraj Singh Chouhan : महिलाओं के लिए केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का खास प्लान है। उन्होंने महिला किसान सम्मेलन में इसका ऐलान किया। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि महिला किसानों को वित्तीय सेवाओं, तकनीकी सहायता और आजीविका के अधिकतम अवसर दिए जाएंगे। रायसेन जिले के सांची में उन्होंने यह बात कही।
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज मध्यप्रदेश में हैं। शुक्रवार को वे रायसेन जिले के ऐतिहासिक स्थल सांची पहुंचे। यहां उन्होंने महिला किसानों के साथ पौधा रोपा। कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रतिदिन पौधरोपण का संकल्प लिया है। इसी क्रम में आज उन्होंने सांची में पौधा रोपा। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस मौके पर कहा कि पेड़-पौधे धरती की हरियाली और मानव जीवन की समृद्धि के प्रतीक हैं। उन्होंने महिलाओं को पौधे लगाने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि इससे धरती को हरा-भरा व सुंदर बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें। केंद्रीय कृषि शिवराज सिंह चौहान ने पौधरोपण की मुहिम से जुड़ने का आग्रह किया। इसके अपना नाम रजिस्टर कराने को कहा।
पौधरोपण के बाद केंद्रीय कृषि शिवराज सिंह चौहान, महिला किसानों के सम्मेलन में शामिल हुए। यहां उन्होंने महिलाओं को आर्थिक रूप से स्वाबलंबी बनने की प्रेरणा दी। महिला किसान सम्मेलन में केंद्रीय कृषि शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि नए प्रकार की खेती के लिए महिलाएं आगे आए, सरकार पूरी मदद करेगी। उन्होंने महिला किसानों को वित्तीय सेवाओं, तकनीकी सहायता और आजीविका के अधिकतम अवसर मुहैया कराने का ऐलान किया।
महिला किसान दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उन्हें खेती में नवाचार अपनाने की सलाह दी। उन्होंने कहा: हमारी माताओं-बहनों को भी मुस्कुराने और जीवन जीने का अधिकार है। वे उद्यमी बनें, प्रोसेसिंग यूनिट लगाएं और आर्थिक रूप से सशक्त हों; यही जीवन का संकल्प है।
कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गांवों की आर्थिक दशा सुधारने में महिलाओं की अहम भूमिका प्रतिपादित की। उन्होंने कहा कि खेती किसानी करनेवाली महिलाएं ही गांव की गरीबी दूर कर सकती हैं। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान बोले- हमारा लक्ष्य गरीबी मुक्त गांव है, जहां हर परिवार की आय का साधन हो। इसमें महिला किसानों की बड़ी भूमिका है।
Updated on:
16 Oct 2026 04:39 pm
Published on:
16 Oct 2026 04:11 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
