11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

डायनासोर की सबसे पसंदीदा जगह थी यह घाटी, अंडों फॉसिल्स से 3 करोड़ साल तक रहने के मिले प्रमाण

यहां डायनोसोर के जीवाश्म, अंडों के साथ ही घोंसले भी करीब 7 करोड़ साल से लेकर 10 करोड़ साल तक के पाए गए हैं
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

deepak deewan

•

Updated: 6 Mar 2022, 9:43 AM IST

dinosaurs.png

भोपाल. मध्यप्रदेश की नर्मदा घाटी डायनासोर की सबसे पसंदीदा जगह थी. यही कारण है कि वे यहां करीब 3 करोड़ साल तक रहे. प्रदेश के अनेक जिलों में मिले डायनोसोर के अंडों और फॉसिल्स की रिसर्च में ये तथ्य सामने आए हैं. एक रिपोर्ट के अनुसार डायनोसोर को विशेष रूप से प्रजनन के लिए यह जगह पसंद थी. यहां डायनोसोर के जीवाश्म, अंडों के साथ ही घोंसले भी करीब 7 करोड़ साल से लेकर 10 करोड़ साल तक के पाए गए हैं.

प्रदेश के मांडू में डायनोसोर म्यूजियम है. इसके साथ ही इंदौर के पास रालामंडल फॉसिल्स म्यूजियम भी है. यहां प्रदेश में मिले डायनासोर के अंडे, जीवाश्म, घोंसले और हड्डियां रखी गई हैं. नर्मदा घाटी के जबलपुर से लेकर बड़वानी तक के जंगलों में डायनासोर के सबूत मिल चुके हैं. यहां डायनासोर के अंडे, जीवाश्म, घोंसले और हड्डियां बड़ी संख्या में मिले हैं. यहां तक कि धार, मांडू जैसे इलाकों में डायनासोर के अंडे, जीवाश्म आदि मिले हैं. प्रदेश के बड़वानी जिले के सेंधवा के जंगलों में तो हाल ही में डायनासोर के अंडे मिले हैं.

ये भी पढ़ें - डायनासोर के 1 करोड़ साल पुराने 8 अंडे मिले, 40 किलो वजनी है अंडा

हालांकि इस पर कुछ लोगों ने असहमति भी जताई जिसके बाद इनके डायनोसोर के अंडे होने पर शोध किया जा रहा है पर नर्मदा घाटी में बड़ी मात्रा में मिले चुके अंडों की नई शोध में नए तथ्य उभरकर सामने आए.

रिसर्च के अनुसार मध्यप्रदेश की नर्मदा घाटी अंडे देने के लिए डायनासोर की पहली पसंद थी. वैज्ञानिकों के अनुसार यहां डायनोसोर के कई बार प्रजनन के प्रमाण हैं. वे आमतौर पर 2 से 3 बार अंडे देते थे. यह जगह उन्हें इतनी पसंद थी कि दुनिया में अपने अस्तित्व के करीब 10 करोड़ सालों में से करीब 3 करोड़ साल उन्होंने यहीं गुजारे. डायनोसोर को नर्मदा का उत्तरी क्षेत्र विशेष रूप से पसंद था.

जीव वैज्ञानिकों और खगोल विज्ञानियों के अनुसार प्रदेश में समुद्र के आ जाने से डायनोसोर खत्म हो गए. बाद में जब समुद्र खत्म हुआ तो डायनोसोर का यहां दोबारा जीवन शुरु हो गया. यहां पाए गए अंडों, जीवाश्म, घोंसलों आदि की जांच के अनुसार नर्मदा घाटी और पूरे प्रदेश में करीब 80 फीट के विशालकाय शाकाहारी टाइटेनोसोर रहते थे. मांसाहारी डायनोसोर भी यहां रहे. इनके अधिकतर जीवाश्म धार में रखे हुए हैं.

ये भी पढ़ें - एमपी के जंगल में ज्वालामुखी! लावे से बना बेसाल्ट पिंड मिला