यह मंथन द्विपक्षीय होगा। सूत्रों के मुताबिक सत्ता व संगठन अपने स्तर पर मंत्रियों व प्रत्येक विधायकों का रिपोर्ट तैयार कराया जा रहा है। यह बहुत ही गोपनीय रखा गया है। मंत्रियों का रिपोर्ट कार्ड सरकार के स्तर पर तैयार कराया जा रहा है, इसे अंतिम रूप देने से पहले संगठन से भी फीडबैक लिया जाएगा। जबकि विधायकों के रिपोर्ट कार्ड के लिए संगठन को जिम्मेदारी दी गई है। दिल्ली से मप्र में सत्ता व संगठन का काम देखने वाले एक शीर्ष भाजपा नेता ने बताया कि ये गोपनीय रिपोर्ट कार्ड मंथन में राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री, मुख्यमंत्री, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष व प्रदेश संगठन महामंत्री के पास होंगे, जिसका मंत्रियों व विधायकों द्वारा दिए जाने वाले रिपोर्ट कार्ड से मिलान भी किया जा सकता है।