Bhopal Bhaidooj News : भाई-बहन का रिश्ता सबसे सच्चा और बेबाक रिश्ता है, जहां हम अपने सबसे असली रूप में होते हैं। बचपन की शरारतों, झगड़ों और छोटी-छोटी नाराजगी से शुरू होने वाला यह रिश्ता उम्र के साथ और भी गहराई पाता है। यही वजह है कि भाई- बहन की बॉडिंग मजबूत बनी। बचपन में हम भाई-बहन से बात करने से पहले कभी सोचते नहीं थे। लेकिन बड़े होकर कई बार हम फॉर्मल होने लगते है। अरे बिजी होगा", "कॉल करूं या मैसेज?" या "सामने वाला पहले याद करे। राजधानी के योगेश ने बताया इस झिझक को खत्म कर रिश्ते को मजबूत बनाएं। ये रिश्तों की मधुरता है। भाई-बहन के रिश्तों की ऐसी कहानियां हैं जिन्होंने समाज के सामने मिसाल पेश की। इनमें भी ज्यादातर बहनों का त्याग सामने आया। किसी ने नौकरी कर भाई को आर्थिक सहारा दिया तो किसी ने अपनी किडनी देकर भाई की जान बचा ली।