22 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / News Bulletin / एमपी के आईपीएस पर लटकी तलवार, केंद्रीय मंत्री अमित शाह के मंत्रालय ने दिखाए सख्त तेवर

एमपी के आईपीएस पर लटकी तलवार, केंद्रीय मंत्री अमित शाह के मंत्रालय ने दिखाए सख्त तेवर

Explainer : आइपीएस अफसर अभिजीत रंजन के खिलाफ शिकायत पर गृह मंत्रालय ने मध्यप्रदेश के सीएस को भेजा पत्र, ई- फाइलिंग आइडी में जानबूझकर लंबित रखने को लेकर शिकायत
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

deepak deewan

•

Updated: 22 Nov 2026, 11:30 AM IST

अभिजीत रंजन

IPS अभिजीत रंजन image patrika

Explainer : एमपी के एक आइपीएस के खिलाफ जांच की तलवार लटक गई है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मंत्रालय के सख्त तेवर के कारण यह स्थिति निर्मित हुई है। जबलपुर के एक शख्स ने आइपीएस अधिकारी की शिकायत सीधे गृह मंत्रालय में शिकायत भेजी थी। शिकायत में मुख्य बात अभिजीत रंजन की लंबित जांच को लेकर बताई जा रही हैं।

मध्यप्रदेश कैडर के आइपीएस अफसर अभिजीत रंजन भोपाल के पुलिस ट्रेनिंग रिसर्च इंस्टीट्यूट (पीटीआरआइ) में एआइजी के रूप में पदस्थ हैं। उनके खिलाफ 25 अक्टूबर 2026 को गृह मंत्रालय में शिकायत भेजी गई थी। आइपीएस अभिजीत रंजन की आधारताल जबलपुर के जयप्रकाश नगर निवासी राजकुमार सोनी ने शिकायत की। उनकी शिकायत पर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने मध्यप्रदेश के मुख्य सचिव को पत्र भेजा है। अभिजीत रंजन की लंबित जांच को लेकर यह शिकायत की गई है। गृह मंत्रालय की सख्ती से अभिजीत रंजन की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। इससे पहले भी एक विवादित मामले के बाद उन्हें फील्ड पोस्टिंग से हटाया जा चुका है।

अभिजीत कुमार रंजन 2014 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। आइपीएस के रूप में उनकी शुरुआती पोस्टिंग ग्वालियर में रही। इसके बाद अभिजीत रंजन रीवा, उज्जैन और सिंगरौली में भी पदस्थ रहे। राज्य सरकार ने मार्च 2023 में उन्हें अहम दायित्व देते हुए कटनी का पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया। हालांकि यहां पदस्थ होते ही वे विवादों में आ गए। एक कनिष्ठ महिला अधिकारी के पति ने अभिजीत रंजन पर गंभीर आरोप लगाए। ऐसे में जून 2025 में उन्हें कटनी के एसपी के पद से हटाकर भोपाल पुलिस मुख्यालय में बुला लिया गया।

पब्लिक एड मिनिस्ट्रेशन में परास्नातक

आइपीएस अभिजीत रंजन ने अपनी शुरुआती पढ़ाई दार्जिलिंग के सेंट पॉल स्कूल में की थी। वे पटना के आरएमआर स्कूल में भी पढ़े। अभिजीत रंजन ने बाद में दिल्ली विश्वविद्यालय से विज्ञान में स्नातक की डिग्री ली। उन्होंने पब्लिक एड मिनिस्ट्रेशन में परास्नातक की पढ़ाई की।

भारत सरकार के अवर सचिव द्वारा आइपीएस अभिजीत रंजन के संबंध में मध्यप्रदेश सरकार से पत्राचार किया गया है। हाईकोर्ट के अधिवक्ता राजकुमार सोनी की शिकायत के बाद यह कदम उठाया गया है। सोनी ने 2014 बैच के आइपीएस रंजन के खिलाफ होने वाली विभागीय जांच को गृह विभाग के ई- फाइलिंग आइडी में जानबूझकर लंबित रखने को लेकर शिकायत की थी। इसके बाद यह पत्र केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा भेजा गया।

विवादित मामले के बाद फील्ड पोस्टिंग से हटाया

बता दें अभिजीत इससे पहले कटनी में बतौर एसपी पदस्थ रहे, लेकिन महिला सीएसपी के परिजन से विवाद और उस घटनाक्रम से जुड़े वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद मामले को रंजन से जोड़ा गया। इसके बाद सरकार ने उन्हें रातोंरात हटाकर पीएचक्यू भेज दिया था।