22 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Madhya Pradesh / Bhopal / भोपाल के बिल्डर संदीप रमतानी ने पत्नी को भी बनाया मोहरा, दुबई जाकर करोड़ों उड़ाए

भोपाल के बिल्डर संदीप रमतानी ने पत्नी को भी बनाया मोहरा, दुबई जाकर करोड़ों उड़ाए

Builder Sandeep Ramtani : संदीप रमतानी गमी में भोपाल आया था, पुलिस ने दंपत्ति को अलग अलग ठिकानों से गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जालसाज बिल्डर संदीप और उसकी पत्नी संगीता
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

deepak deewan

•

Updated: 22 Nov 2026, 10:36 AM IST

संदीप और उसकी पत्नी संगीता

संदीप और उसकी पत्नी संगीता image patrika enhanced AI

Builder Sandeep Ramtani : भोपाल का बिल्डर संदीप रमतानी और उसकी पत्नी अब पुलिस की गिरफ्त में है। दोनों को न्यायिक हिरासत में रखा गया है। संदीप रमतानी एक गमी में भोपाल आया था। पुलिस ने दंपत्ति को अलग अलग ठिकानों से गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया।रविवार को पुलिस सुबह से ही संदीप रमतानी और उसकी पत्नी से पूछताछ कर रही है। दंपत्ति को कोर्ट ने 23 नवंबर तक रिमांड पर दिया है। इस दौरान पुलिस पति—पत्नी से उनकी ठगी के सारे राज उगलवाने की कोशिश करेगी। खास बात यह है कि दंपत्ति की गिरफ्तारी की खबर सामने आने के बाद कई अन्य प्रभावितों ने भी पुलिस के सामने इनकी ठगी की शिकायतें दर्ज कराईं। हकीकत तो यह है कि बिल्डर संदीप रमतानी अपनी पैसों की हवस में इतना पगला गया था कि उसने अपने संपर्क में आनेवाले हर शख्स से विश्वासघात किया। करोड़ों कमाने के खेल में अपनी पत्नी को भी मोहरा बना लिया। संदीप फरारी में दुबई गया था। वहां ऐश और इन्वेस्टमेंट के नाम पर करोड़ों रुपए उड़ाए।

भोपाल के अयोध्या नगर थाने में ही संदीप रमतानी और उसकी पत्नी के खिलाफ कई मामले दर्ज हैं। इसके अलावा चूनाभट्टी थाना और क्राइम ब्रांच में भी अनेक शिकायतें हैं। शुक्रवार-शनिवार को ही लोगों ने करीब डेढ दर्जन शिकायतें अलग अलग थानों में दर्ज करा दी हैं। रमतानी दंपत्ति द्वारा की गई ठगी की रकम शुरुआत में करीब 25 से 30 करोड़ बताई जा रही थी पर अब धोखाधड़ी की रकम कहीं ज्यादा होने की आशंका है।

पुलिस की अब तक पूछताछ में पता चला है कि संदीप रमतानी ने पहले अपने भाई के साथ मकान बनाने का काम शुरु किया। उसने बाकायदा पार्टनरशिप की और कई लोगों को मकान बनाकर भी दिए। इसके बाद जब भरोसा जम गया तो सीधे ठगी पर उतर आया। जल्द ही करोड़ों अरबों रुपए कमाने के फेर में हर किसी के साथ विश्वासघात किया।

पत्नी संगीता को भी मोहरे के रूप में इस्तेमाल किया

बिल्डर संदीप रमतानी ने अपनी इस सनक को पूरा करने के लिए अपने संपर्क में आनेवाले किसी भी शख्स को नहीं छोड़ा। यहां तक कि पत्नी को भी इस काम में मोहरे के रूप में इस्तेमाल किया।

संदीप रमतानी ने प्लॉट और मकान बेचने के काम में पत्नी संगीता को साझीदार बनाया। उसके साथ बाकायदा कंपनी खोली। संदीप रमतानी ने लैंडमार्क होम्स के नाम से पत्नी के साथ काम शुरु किया और प्लॉट और मकान के लिए ग्राहकों को फंसाने लगे। पहले संगीता ग्राहकों से संपर्क करती थी और संदीप बाद में सौदा तय करता था। प्लॉट या मकान की रकम मिलते ही वे ग्राहकों से संपर्क ही तोड़ लेते थे।