24 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Madhya Pradesh / Bhopal / इतना जहरीला हुआ भोपाल का पानी कि दवा भी हो रही बेअसर, आइसीएमआर रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

इतना जहरीला हुआ भोपाल का पानी कि दवा भी हो रही बेअसर, आइसीएमआर रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

Bhopal Water : विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर आयोजित सम्मेलन में एंटीबायोटिक के इस्तेमाल पर मंथन, भोपाल के पानी में मिला ई-कोलाई, इसी से इंदौर में मौतें हुईं, विशेषज्ञ बोले- इसमें एंटीबॉयोटिक नहीं दिखा रहे प्रभाव
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

deepak deewan

•

Updated: 24 Nov 2026, 8:20 AM IST

bhopal water has become so toxic that even medicine is ineffective

जहरीला हुआ भोपाल का पानी - demo pic

Bhopal Water : मध्यप्रदेश की राजधानी में पेयजल में प्रदूषण लगातार बढ़ता जा रहा है। यह इतना जहरीला होता जा रहा है कि अब मरीजों पर दवाओं का असर ही खत्म हो रहा है। भोपाल के पानी में जहरीले ई-कोलाई बैक्टीरिया मिले हैं। इसके सेवन से इंदौर में तीन दर्जन से अधिक मौतें हो चुकी हैं जिसके बाद पूरे प्रदेश में कोहराम मच गया था। जहरीले ई-कोलाई बैक्टीरिया की मौजूदगी भोपाल के आदमपुर खंती क्षेत्र सहित अन्य स्थानों के पानी में पाई गई थी, उस पर एंटीबायोटिक भी बेअसर पाया गया है। यह बात सोमवार को विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर आयोजित विशेषज्ञों के सम्मेलन में कही गई। आइसीएमआर की वर्ष 2025 की रिपोर्ट के अनुसार, अस्पतालों में जांचे गए ई-कोलाई बैक्टीरिया के केवल 18.4 प्रतिशत नमूने ही सेफोटैक्सम दवा के प्रति संवेदनशील मिले। यानी करीब 82 प्रतिशत नमूनों पर इस दवा का असर नहीं मिला। बता दें कि ई-कोलाई कई संक्रमणों का प्रमुख कारण होता है। इससे विशेष रूप से मूत्र मार्ग में संक्रमण हो जाता है जोकि जानलेवा साबित हो सकता है।

गंभीर संक्रमणों में इस्तेमाल होने वाली शक्तिशाली दवाओं का असर भी घट रहा है। क्लेबसिएला न्यूमोनिया के केवल लगभग एक-तिहाई नमूने कार्बापेनेम दवाओं के प्रति संवेदनशील मिले। वहीं, अस्पतालों में गंभीर संक्रमण फैलाने वाले एकिनेटोबैक्टर बाउमानी के 91.1 प्रतिशत नमूने इन दवाओं के प्रति प्रतिरोधी पाए गए।

बैक्टीरिया दवाओं के खिलाफ मजबूत

आने वाले समय में एंटीबायोटिक का इस्तेमाल जानलेवा बन सकता है। इसकी वजह है बैक्टीरिया का दवाओं के खिलाफ मजबूत होते जाना। एंटीबायोटिक के लगातार और गलत इस्तेमाल से बैक्टीरिया में प्रतिरोध विकसित हो रहा है। विश्व फार्मासिस्ट दिवस और राष्ट्रीय फार्मेसी सप्ताह 2026 पर फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया एवं मध्यप्रदेश राज्य फार्मेसी काउंसिल के संयुक्त सेमिनार में विशेषज्ञों ने यह जानकारी दी।

दवा प्रतिरोध के कारण करीब 3.9 करोड़ मौत का अनुमान

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद के निदेशक डॉ. राजनारायण तिवारी के अनुसार, एंटीमाइक्रोबियल रेजिस्टेंस से दुनिया में हर साल 11.4 लाख मौतें सीधे होती हैं, जबकि 42.2 लाख मौतों में इसकी भूमिका रहती है। 2025 से 2050 के बीच दवा प्रतिरोध के कारण करीब 3.9 करोड़ लोगों की मौत होने का अनुमान है। रिपोर्ट के अनुसार, छोटे और मध्यम अस्पतालों में भी स्थिति चिंताजनक है। सेकंडरी केयर अस्पतालों में ई-कोलाई पर सेक्ट्रयाक्सोन का असर श्रेणी-एक में 39.8 प्रतिशत, श्रेणी-दो में 28 प्रतिशत और श्रेणी-तीन में महज 11.5 प्रतिशत नमूनों पर मिला।