23 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Madhya Pradesh / Bhopal / IPS Varun Kapoor : एमपी के आईपीएस ने सुलझा दिए थे 110 ब्लाइंड मर्डर केस, मिनटों में खोल देते थे सालों पुराने राज

IPS Varun Kapoor : एमपी के आईपीएस ने सुलझा दिए थे 110 ब्लाइंड मर्डर केस, मिनटों में खोल देते थे सालों पुराने राज

IPS Varun Kapoor : आईपीएस डॉ वरुण कपूर को ब्लाइंड मर्डर केस सुलझाने में महारत हासिल है, आरोपियों के हाव भाव से ही जान जाते थे राज
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

deepak deewan

•

Updated: 23 Nov 2026, 3:09 PM IST

आईपीएस डॉ वरुण कपूर @varunkapoor170

आईपीएस डॉ वरुण कपूर image X @varunkapoor170

IPS Varun Kapoor : मध्यप्रदेश के वरिष्ठ IPS अधिकारी डॉ. वरुण कपूर इन दिनों सुर्खियों में हैं। प्रदेश के नए डीजीपी के दावेदारों में उनका भी नाम है। मध्यप्रदेश के डीजीपी के लिए बने पैनल में शामिल डीजी जेल IPS वरुण कपूर अगले छह माह में सेवानिवृत्त होने वाले हैं। वे पुलिस विभाग में कई प्रमुख पदों पर रहे। डॉ. वरुण कपूर ने मध्यप्रदेश के पुलिस अधिकारी के रूप में साइबर सुरक्षा, जेल व्यवस्था से लेकर संयुक्त राष्ट्र मिशन तक में अपनी सेवाएं दीं। उन्हें ब्लाइंड मर्डर की बंद फाइलें खोलने के लिए भी जाना जाता है। IPS वरुण कपूर ने 100 से ज्यादा अंधे कत्लों का राजफाश किया है। इस काम में उन्हें ऐसी महारत है कि लोगों के हाव भाव से ही जान लेते हैं कि कातिल यही है।

IPS डॉ. वरुण कपूर 1991 बैच के मध्यप्रदेश कैडर के IPS हैं। वर्तमान में जेल विभाग के महानिदेशक के रूप में सेवारत हैं। तीन दशक से अधिक लंबे पुलिस सेवा करियर में उन्होंने कई प्रमुख पदों पर काम किया। यहां तक कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी सेवाएं दीं। डॉ. वरुण कपूर ने संयुक्त राष्ट्र अभियानों के लिए देश का नेतृत्व किया। बोस्निया और जॉर्जिया में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए संयुक्त राष्ट्र के लिए अहम भूमिका निभाई।

बोस्निया में 42 देशों के अधिकारियों के बीच आईपीएस डॉ. वरुण कपूर को ट्रेनिंग डिपार्टमेंट का हेड बनाया गया था। उन्होंने साउथ अफ्रीका और लेसोथो मिशन में भी काम किया। इस दौरान लेसोथो के राजा से भी मिले।

आईपीएस वरुण कपूर ने साइबर क्राइम से निपटने के 15 साल तक काम किया। उन्होंने देश के करीब 28 राज्यों में साइबर सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान चलाया।

ब्लाइंड मर्डर मामलों में महारत हासिल

ब्लाइंड मर्डर केसों को सुलझाने में आईपीएस वरुण कपूर का कोई मुकाबला नहीं है। उन्होंने सालों पुराने अनेक अंधे कत्लों की गुत्थी सुलझा दी थी। इंदौर सिटी एसपी रहते हुए आईपीएस वरुण कपूर ने पांच साल पुराने हत्या के एक मामले का खुलासा किया था। इसके बाद तो ऐसे मामले उजागर होने का मानो तांता लग गया। वे जहां भी पदस्थ रहे, हत्या के पुराने बंद मामलों को खोलते रहे। एक एक कर अंधे कत्ल के 110 मामलों का खुलासा कर दिया जोकि रिकॉर्ड माना जाता है।