बता दें कि संदीप रमतानी ने सुरभि होम्स नामक फर्म बनाई थी। अयोध्या नगर में दो प्रोजेक्ट सुरभि मैजिस्टिक और अर्चना परिसर के नाम से शुरू किए। यह प्रोजेक्ट आशा गोस्वामी की जमीन ज्वाइंट वेंचर के रूप शुरू किए गए थे। सस्ते दाम पर मकान बुक किए और आधी कीमत लेकर उनकी रजिस्ट्री की गई। अयोध्या नगर टीआइ महेश लिल्हारे के अनुसार, अभी आरोपियों पर तीन प्रकरण दर्ज हैं, जिनमें दो करोड़ रुपए की ठगी के मामले हैं। जमीन और मकान बेचने के नाम पर संदीप ने 5 राज्यों में कई लोगों को ठगा है।