
क्राइम केसों को सॉल्व करती पुलिस, प्रतिकात्मक फोटो (Photo Source: AI Image)
Bhopal news: अपराधी हत्या करने के बाद सबूत मिटाने और पुलिस से बचने के लिए ज्यादातर केस में मोबाइल बदल देते हैं या फिर उसमें दूसरी सिम लगा लेते हैं, लेकिन यही मोबाइल हत्याकांड का खुलासा करने का माध्यम बन जाता है। वर्ष 2026 से लेकर पिछले कुछ वर्षों में हुए अंधे कत्ल के खुलासों में मोबाइल सर्विलांस सहित साइबर सेल मददगार बन रहा है। कहीं मृत आरोपी के फोन की कॉल डिटेल से हत्या की साजिश का पता चला तो कहीं एक महीने बाद चालू हुए मोबाइल ने पुलिस को हत्यारे तक पहुंचा दिया। वहीं, कई साल बीत जाने के बाद कंडम मोबाइल ने हत्या का राज खोल दिया है। सीडीआर, टावर डंप, लाइव लोकेशन और आइएमईआइ ट्रैकिंग से की मदद से वारदात के समय संदिग्धों की गतिविधियों और उनके आपसी संपकों की कड़ियां जोड़कर खुलासा करती है।
केस-1: एक महीने बाद चालू हुआ फोन, पकड़ा गया हत्यारा
कटारा हिल्स थाना में झागरिया हाईवे के पास इकोलॉजिकल पार्क के नजदीक मई 2026 में मंडीदीप निवासी राजेश राय (32) की हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने मृतक के गायब फोन की आइएमईआइ नंबर से निगरानी शुरू की। 30 दिन बाद मोबाइल में दूसरी सिम के इस्तेमाल होने की जानकारी मिली। पुलिस ने लोकेशन तलाशी तो वह वारदात स्थल के पास मिली। छानबीन के बाद सबूत सामने आने पर अजय सिंह मेवाडा उर्फ अजय मियाना को हिरासत में लिया। पुलिस ने 24 जून को हत्याकांड का खुलासा किया। बताया गया कि हत्यारे को घर की याद आने लगी थी।
केस-2: मृतक के मोबाइल से हत्याकांड का खुलासा
कोलार कॉलोनी की झुग्गी बस्ती में 18 मार्च 2020 की रात राधा यादव (45) की हत्या कर दी गई थी। पुलिस के पास ठोस सुराग नहीं था। जांच के दौरान फरार आरोपी अभिषेक कौशल की नाले में डूबने से मौत हो गई। 23 मार्च को शव और मोबाइल मिले। पुलिस कॉल डिटेल खंगाली तो हत्या के समय अजय निरगुडे से बातचीत सामने आई। मोबाइल की लोकेशन भी घटनास्थल के आसपास मिली। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस अजय तक पहुंची और उसे ईदगाह हिल्स स्थित उसकी ससुराल से गिरफ्तार किया।
पुलिस गंभीर अपराधों की जांच में मोबाइल के तकनीकी रिकॉर्ड का इस्तेमाल करती है। इसमें सीडीआर से पता चलता है कि संदिग्ध ने किससे और कब बातचीत की। वहीं, टावर डंप से किसी खास समय में घटनास्थल के आसपास सक्रिय मोबाइल नंबरों की जानकारी मिलती है। इसी तरह लाइव लोकेशन से संदिग्ध की आवाजाही का पता लगाने में मदद मिलती है, जबकि आइएमईआइ नंबर से सिम बदलने के बाद भी मोबाइल की पहचान की जा सकती है।
मोबाइल सर्विलांस सिर्फ हत्या और लूट जैसे अपराधों तक सीमित नहीं है। चोरी और गुम हुए और सरकारी पोर्टल की मदद ली फोन की तलाश में आइएमईआइ जाती है। मोबाइल दोबारा इस्तेमाल होने पर तकनीकी जानकारी के कोशिश की जाती है और बरामद आधार पर उसे तलाशने की फोन मालिकों को लौटाए जाते हैं।
मोबाइल की कॉल डिटेल या लोकेशन सहित दूसरे साक्ष्यों से पुष्टि के बाद ही पुलिस मामले का खुलासा करती है। इस तकनीक से पुलिस को काफी मदद मिल रही है। संजय कुमार, पुलिस कमिश्नर
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
Updated on:
23 Nov 2026, 10:48 AM IST
Published on:
23 Nov 2026, 10:48 AM IST
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़




