Holidays 2027 : मध्यप्रदेश के सरकारी अधिकारियों कर्मचारियों की 2027 में खासी मौज रहेगी। नए साल में उन्हें खूब छुट्टियां मिलेंगी। हाल ये है कि सालभर में केवल 244 दिन ही ऑफिस खुले रहेंगे। बाकी दिन सार्वजनिक और सामान्य छुट्टियां रहेंगी। साल 2027 के लिए मध्यप्रदेश सरकार के अवकाश के दिनों का प्रस्ताव तैयार हो गया है। इसे मंजूरी के लिए मुख्यमंत्री सचिवालय भेज दिया गया है।