23 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Madhya Pradesh / Bhopal / Bhopal News : एमपी के दो शहरों को फोरलेन की सौगात, 30 मीटर चौड़ी होगी 7 मीटर की संकरी सड़क

Bhopal News : एमपी के दो शहरों को फोरलेन की सौगात, 30 मीटर चौड़ी होगी 7 मीटर की संकरी सड़क

Bhopal News : हाईब्रिड एन्युटी मॉडल के तहत बन रहा प्रोजेक्ट, 45 किमी होगी लंबाई भोपाल-विदिशा फोरलेन...छह गांव की जमीन होगी अधिग्रहीत, विशेषज्ञ समूह गठित
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

deepak deewan

•

Updated: 23 Nov 2026, 7:50 AM IST

Four Lane Highway

फोरलेन हाईवे निर्माण demo pic फोटो: एआई

Bhopal News : भोपाल में फोरलेन बनाने के लिए छह गांवों की जमीन अधिगृहित की जाएगी। भोपाल-विदिशा राष्ट्रीय राजमार्ग को 45 किमी बनाने के लिए यह फोरलेन बनाया जाना है। इसके लिए जिला प्रशासन ने जमीन अधिग्रहण, व्यवस्थापन व सामाजिक असर की जांच करने विशेष समिति बनाई है। हाईब्रिड एन्युटी मॉडल के तहत बन रहे प्रोजेक्ट के लिए छह गांव की जमीन ली जाएगी। मौजूदा 2-लेन को पेव्ड शोल्डर के साथ 4-लेन मार्ग में अपग्रेड किया जाएगा जो भानपुर, सूखी सेवानिया, दीवानगंज और सलामतपुर होते हुए भोपाल, रायसेन को भी आपस में जोड़ेगा। अभी महज 7 मीटर की संकरी सड़क है जोकि 30 मीटर चौड़ी होगी। खास बात यह है कि 15 साल तक रोड की मरम्मत और मेंटेनेंस का काम निर्माण एजेंसी ही करेगी।

समिति में पुन: व्यवस्थापन विशेषज्ञ के तौर पर सेवानिवृत्त डिप्टी कलेक्टर रवि कुमार सिंह, सेवानिवृत्त तहसीलदार सुनील शर्मा होंगे। इन दोनों के साथ सामाजिक वैज्ञानिक डॉ. सुधीर वाघमारे और डॉ. थॉमस के. चैरियन, तकनीकी विशेषज्ञ श्याम दावंडे, स्थानीय जनप्रतिनिधि भी शामिल रहेंगे।

भोपाल विदिशा के बीच यह रास्ता स्टेट हाईवे 18 में आता है। इसके लिए एमपीआरडीसी काम कर रहा है। यह कॉरिडोर भोपाल के शहरी और ग्रामीण इलाकों सूखीसेवनियां, बालमपुर, देहरी, चोपड़ा कलां, गदमुर्रा, खेजडाबरामद से होते हुए रायसेन जिले के सलामतपुर और विदिशा की ओर बढ़ता है।

एक घंटे में पहुंचेंगे विदिशा

प्रोजेक्ट से भोपाल और विदिशा के बीच की दूरी घट जाएगी। दोनों शहरों के बीच का सफर तय करने में लगने वाला समय घटकर पौन घंटे से एक घंटे रह जाएगा। परियोजना से जुड़े अफसरों के अनुसार भोपाल और विदिशा के बीच फोरलेन में ये रास्ता 30 मीटर तक चौड़ा हो जाएगा। खास बात यह है कि 15 साल तक रोड की मरम्मत और मेंटेनेंस का काम निर्माण एजेंसी ही करेगी। अभी ये रास्ता टू लेन ही है। 7 मीटर चौड़ी इस रोड का निर्माण वर्ष 2008-09 में हुआ था। वर्तमान में इस मार्ग पर 10975 पीसीयू का दबाव है। इससे अत्यधिक ट्रैफिक और संकरा होने से रोड पर अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है।

निर्माण एजेंसी ही करेगी 15 साल तक मरम्मत और मेंटेनेंस का काम

एमपीआरडीसी के मुताबिक भोपाल विदिशा फोरलेन का 15 साल तक मरम्मत और मेंटेनेंस का काम निर्माण एजेंसी ही करेगी। यह फोरलेन भोपाल में अयोध्या बायपास स्थित भानपुर टी-जंक्शन से शुरु होकर विदिशा में सांची-सलामतपुर जंक्शन को जोड़ेगा।