22 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Madhya Pradesh / Bhopal / Bhopal EOW : तिहाड़ जेल में बंद बदमाश की शिकायत पर बर्बाद हो गया एमपी के बड़े अफसर का करियर

Bhopal EOW : तिहाड़ जेल में बंद बदमाश की शिकायत पर बर्बाद हो गया एमपी के बड़े अफसर का करियर

Bhopal EOW: गायत्री फूड प्रोडक्ट्स के संचालक की शिकायत पर ईओडब्ल्यू में दर्ज था मामला, डिप्टी सीएम के पूर्व ओएसडी पर घूसखोरी का आरोप लगाने वाले के खिलाफ चालान पेश
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

deepak deewan

•

Updated: 22 Nov 2026, 12:53 PM IST

मोहित गोगिया

मोहित गोगिया image patrika

Bhopal EOW: आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ ईओडब्ल्यू ने गायत्री फूड प्रोडक्ट्स के संचालक की शिकायत पर मोहित गोगिया के खिलाफ चालान पेश कर दिया है। भोपाल के डेयरी कारोबारी किशन मोदी से 10 करोड़ रुपए की कथित ठगी के मामले में विशेष अदालत में ये चालान पेश किया गया है। इसके साथ ही मोहित गोगिया की मुश्किलें बढ़ गई हैं। वह अभी तिहाड़ जेल में बंद है। भोपाल में डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा के पूर्व ओएसडी दीपम रायचुरा पर एक करोड़ रुपए रिश्वत देने का कथित आरोप लगाकर मोहित गोगिया चर्चा में आ गया था। उसके आरोप के बाद रायचुरा का करियर बर्बाद सा हो गया है। वे अनेक जांचों में घिर गए हैं।

मोहित गोगिया के खिलाफ दिल्ली, पंजाब और गोवा समेत देश के अनेक राज्यों में ठगी के मामले दर्ज हैं। उसकी मुश्किलें अब और बढ़ गई हैं। मोहित गोगिया के खिलाफ आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (ईओडब्ल्यू) ने शिकंजा कसा है। ईओडब्ल्यू ने किशन मोदी से 10 करोड़ रुपए की कथित ठगी के मामले में चालान पेश कर दिया है।

आरोपी मोहित पर बैंक लोन सेटल कराने का झांसा देकर रकम ऐंठने का आरोप है। भोपाल की गायत्री फूड प्रोडक्ट्स के संचालक किशन मोदी की शिकायत पर ईओडब्ल्यू ने अगस्त 2025 में मोहित गोगिया, उसकी पत्नी श्वेता गोगिया और एमजी लीजिंग एंड फाइनेंस के विरुद्ध धोखाधड़ी, कूटरचना और आइटी एक्ट की धाराओं में एफआइआर दर्ज की थी। इसमें आरोप है कि गोगिया ने बैंक का कर्ज सेटल कराने का भरोसा दिलाकर उनसे 10 करोड़ रुपए लिए। भरोसा जीतने के लिए आरोपी ने फर्जी चैट दिखाकर कहा था कि एसबीआइ की जीएम कुंदन ज्योति से बातचीत हो रही है। ईओडब्ल्यू की जांच में बैंक ने इसे नकार दिया।

मोहित गोगिया के बयान पर घिरे दीपम रायचुरा

दिल्ली क्राइम ब्रांच ने मोहित गोगिया को पिछले साल गिरफ्तार किया था। वह तिहाड़ जेल में बंद है। बता दें कि मोहित गोगिया के एक बयान के बाद डिप्टी सीएम के पूर्व ओएसडी व पूर्व सहायक आबकारी आयुक्त दीपम रायचुरा बुरी तरह घिर चुके हैं। भोपाल में दो शराब दुकानें लेने के लिए एक करोड़ रुपये रिश्वत देने और दुकानों के लिए पौने तीन करोड़ रुपये की फर्जी ई-एफडीआर स्वीकार कराने में दीपम रायचुरा द्वारा सहयोग किए जाने की बात सामने आई थी। इसके बाद उन्हें ओएसडी पद से हटा दिया गया और बाद में निलंबित भी कर दिया गया था।

आ सकते हैं ईडी के घेरे में भी

विभाग की जांच में एफडीआर फर्जी होने की पुष्टि भी हो चुकी है। इस मामले में दीपम रायचुरा पर लोकायुक्त ने केस दर्ज किया है। अब वे प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की जांच के घेरे में भी आ सकते हैं।