23 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Madhya Pradesh / Bhopal / ज्ञानेश कुमार से रिश्तेदारी बनी MP में DGP नियुक्ति का पेंच! कैलाश मकवाना को विस्तार देने के 2 कारण

ज्ञानेश कुमार से रिश्तेदारी बनी MP में DGP नियुक्ति का पेंच! कैलाश मकवाना को विस्तार देने के 2 कारण

MP New DGP: मध्य प्रदेश में नए DGP की नियुक्ति को लेकर सस्पेंस बढ़ गया है। कैलाश मकवाना को सेवा विस्तार देने की तैयारी है। ज्ञानेश कुमार (Gyanesh Kumar) का नाम भी चर्चा में है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Akash Dewani

•

Updated: 23 Nov 2026, 7:15 AM IST

mp new dgp kailash makwana extension gyanesh kumar upendra jain relationship

Kailash Makwana Extension: ज्ञानेश कुमार से रिश्तेदारी बनी MP में DGP नियुक्ति का पेंच! (फोटो सोर्स- Patrika)

Kailash Makwana extension: मध्य प्रदेश के नए डीजीपी (MP New DGP) के चयन को लेकर चल रही अटकलों के बीच मौजूदा डीजीपी कैलाश मकवाना को 3 से 6 माह सेवा विस्तार मिलने के आसार हैं। सूत्रों के अनुसार केंद्र और राज्य सरकार इस पर सहमत हैं। केंद्रीय कार्मिक विभाग (डीओपीटी) ने इससे जुड़ा प्रस्ताव अपॉइंटमेंट ऑफ कैबिनेट कमेटी (एसीसी) को भेज दिया है। जब तक सेवा विस्तार के आदेश जारी नहीं हो जाते, तब तक कई पेंच है। इससे मामला उलझ भी सकता है।

ये कारण हो सकते हैं

  1. उपेंद्र जैन को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार (Gyanesh Kumar) का रिश्तेदार बताया जा रहा है। ज्ञानेश पहले से विपक्ष के निशाने पर हैं। सरकार उनकी नियुक्ति को लेकर विवाद से बचना चाहेगी।
  2. पंकज ने सीबीआइ में रहते हुए उल्लेखनीय काम किया है। केंद्र सरकार उन्हें पुरस्कृत कर शीर्ष पद देना चाहेगी। मकवाना को सेवा विस्तार के पीछे पंकज को बढ़ाने की कहानी हो सकती है।

वरुण होंगे बाहर

मकवाना को सेवा वृद्धि मिलने से नए डीजीपी के दावेदारों का गणित बदल जाएगा। पैनल में शामिल होने के लिए अधिकारी की शेष सेवा अवधि कम से अभी दौड़ में शामिल डीजी जेल वरुण कपूर अगले छह माह में सेवानिवृत्त होने वाले हैं। मकवाना का कार्यकाल बढ़ने पर कपूर डीजीपी की रेस से बाहर हो जाएंगे और पैनल में चौथे आइपीएस अफसर पंकज श्रीवास्तव शीर्ष तीन में आ जाएंगे। इसके बाद प्रज्ञा ऋचा श्रीवास्तव के साथ-साथ मुख्य मुकाबला उपेंद्र जैन और पंकज श्रीवास्तव के बीच सिमट कम छह माह होना जरूरी है। जाएगा।

दो दिन के विवाद से छह माह के विस्तार तक

2 दिसंबर 2024 को मकवाना ने पदभार संभाला। सेवानिवृत्ति तिथि 2 दिसंबर 2026 मान पुलिस मुख्यालय ने गृह विभाग को नोटशीट भेजी। इसे विभाग ने तकनीकी रूप से अनुचित माना था। अब 2 दिन के बजाय 3 से 6 माह विस्तार की तैयारी है। माना जा रहा है, मप्र में भी छत्तीसगढ़ का पैटर्न दोहराया जा सकता है। वहां तत्कालीन डीजीपी अशोक जुनेजा को अगस्त 2024 के बाद 6 माह का विस्तार दिया। बाद में अरुण देव गौतम को कमान सौंपी।

नियमनुसार 30 नवंबर रिटायरमेंट की तारीख

गृह विभाग का कहना है कि नए डीजीपी का कार्यकाल 1 दिसंबर से अगले दो साल के लिए होता है। ऐसी स्थिति में नियुक्त होने वाले अफसर भले ही दो या चार दिन बाद पदभार संभालें, लेकिन आदेश 1 दिसंबर से ही मान्य होगा। ऐसे में डीजीपी मकवाना के रिटायरमेंट की तारीख 30 नवंबर ही मानी जाएगी।