जीतू पटवारी ने कहा कि, देश के हर नागरिक के वोट देने के अधिकार की रक्षा करना जरूरी है। लोकतंत्र की मजबूती के लिए ये सुनिश्चित होना चाहिए कि, हर मतदाता अपने मताधिकार का स्वतंत्र रूप से इस्तेमाल कर सके। इसी मुद्दे को लेकर कांग्रेस दिसंबर में देशभर में रैलियां निकालकर शांतिपूर्ण ढंग से आंदोलन करेगी। इस दौरान पार्टी द्वारा अभियान के जरिये जनता के बीच अपनी बात रखने और वोट चोरी के आरोपों के साथ - साथ संविधान की रक्षा से जुड़े सवालों को उठाने का काम करेगी।