26 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Madhya Pradesh / Indore / Indore Crime: व्यायामशाला में नाबालिग से गलत हरकत, कोच गिरफ्तार

Indore Crime: व्यायामशाला में नाबालिग से गलत हरकत, कोच गिरफ्तार

Coach Arrested: 14 वर्षीय नाबालिग छात्र के पिता की शिकायत पर आरोपी कोच गिरफ्तार, जान से मारने की धमकी देकर गलत हरकत करने का आरोप।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

इंदौर

•

image

Shailendra Sharma

•

Updated: 26 Nov 2026, 8:46 PM IST

Indore Coach Arrested

Coach arrested for inappropriate conduct with minor at vyayamshala, एआई से बनाई गई प्रतीकात्मक तस्वीर (Source-Chatgpt)

Indore Coach Arrested: मध्यप्रदेश के इंदौर में एक 14 साल के नाबालिग छात्र के साथ व्यायामशाला में कोच के द्वारा यौन शोषण करने का मामला सामने आया है। घटना शहर के सदर बाजार स्थित चंदनगुरु व्यायामशाला की है। कोच पर आरोप है कि नाबालिग छात्र को अकेला पाकर कोच ने उसे धमकाया और उसके साथ गलत हरकत की। पुलिस ने नाबालिग छात्र के पिता की शिकायत पर आरोपी कोच को गिरफ्तार कर गुरुवार को कोर्ट में पेश किया था, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

पिता को रोते हुए बताई आपबीती

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 14 साल का नाबालिग छात्र करीब 6 साल से चंदनगुरु व्यायामशाला में कुश्ती सीखने के लिए जाता है। घटना 25 नवंबर की है, इस दिन भी वो प्रैक्टिस करने के लिए गया था, रोजाना छात्र साढ़े सात-आठ बजे तक घर आ जाता था लेकिन जब वो काफी देर तक घर नहीं लौटा तो पिता उसे ढूंढने निकले। इसी दौरान पिता को बेटा हनुमान मंदिर चौक के पास रोता हुआ मिला। बच्चा काफी डरा हुआ था, पिता ने उसे भरोसे में लिया और बात की तो उसने अपनी आपबीती पिता को बताई।

अकेला पाकर कोच ने की गलत हरकत

पीड़ित नाबालिग ने पिता को बताया कि शाम को जब उसके सभी साथी प्रैक्टिस कर घर लौट गए तो वो व्यायामशाला में अकेला बचा था। इसी दौरान कोच मनीष नामदेव ने उसे अपने पास बुलाकर बैठाया और उसके साथ गंदी हरकत की। इतना ही नहीं धमकी दी कि अगर किसी को कुछ बताया तो जान से मार देगा। जिसके कारण बच्चा डरा हुआ था। बेटे की बात सुनकर पिता के होश उड़ गए वो तुरंत बेटे को लेकर पुलिस थाने पहुंचे और आरोपी कोच के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी कोच मनीष नामदेव को गिरफ्तार कर गुरुवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।