28 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Madhya Pradesh / Bhopal / रोकी गई परेड रिहर्सल… भोपाल में DGP कैलाश मकवाना की विदाई पर ब्रेक, लेकिन अभी भी आदेश का इंतजार

रोकी गई परेड रिहर्सल… भोपाल में DGP कैलाश मकवाना की विदाई पर ब्रेक, लेकिन अभी भी आदेश का इंतजार

MP DGP Kailash Makwana Extension: मध्य प्रदेश में DGP कैलाश मकवाना की विदाई की तैयारियां अचानक रोक दी गई हैं। परेड रिहर्सल बंद होने के बाद उनके सेवा विस्तार की चर्चाएं तेज हो गई हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Akash Dewani

•

Updated: 28 Nov 2026, 9:26 AM IST

mp dgp kailash makwana extension farewell parade rehearsal stopped

MP DGP Kailash Makwana: भोपाल में DGP कैलाश मकवाना की विदाई पर ब्रेक (फोटो सोर्स- MP DGP X Handle)

MP DGP Kailash Makwana: मध्य प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) कैलाश मकवाना के सेवा विस्तार (एक्सटेंशन) आदेश के इंतजार के बीच उनकी विदाई की तैयारियों पर ब्रेक लग गया है। राजधानी के लाल परेड ग्राउंड में डीजीपी के लिए चल रही विदाई परेड की रिहर्सल रोक दी गई है। उच्च अधिकारियों के निर्देश के बाद परेड बंद कर जवानों को वापस जिलों में भेज दिया गया है। बताया जाता है कि शुरुआती दो-चार दिन परेड की रिहर्सल हुई थी और दिल्ली से तीन नामों का पैनल आने के बाद भी तैयारियां जारी थीं। हालांकि बीते रविवार शाम से मकवाना के एक्सटेंशन की चर्चाएं तेज हुईं और सोमवार से विदाई परेड रोक दी गई। इसे सेवा विस्तार के मजबूत संकेत के रूप में देखा जा रहा है।

देरी ने बढ़ाया सस्पेंस

आदेश में देरी से ब्यूरोक्रेसी में सस्पेंस बना हुआ है। जानकारों के मुताबिक पूरा घटनाक्रम दिल्ली के स्तर पर तय हो रहा है। हालांकि मकवाना की सक्रिय बैठकों से उन्हें सकारात्मक संकेत मिलने की बात कही जा रही है।

तीन की जगह 6 महीने के विस्तार की चर्चा

एक्सटेंशन आदेश जारी होने में हो रही देरी के बीच अब तीन के बजाय छह माह के सेवा विस्तार की चर्चा भी जोर पकड़ रही है। यदि छह माह का एक्सटेंशन मिलता है, तो मौजूदा तीन नामों के पैनल में बड़ा फेरबदल हो सकता है और शीर्ष दो अधिकारी डीजीपी पद की दावेदारी से बाहर हो सकते हैं।

दिल्ली भेजे गए थे ये तीन नाम, महिला IPS का नाम भी था शामिल

बता दें कि, मकवाना का कार्यकाल समाप्त होने के बाद नए डीजीपी के लिए प्रदेश सरकार ने 11 नाम दिल्ली भेजे गए थे। इनमे से तीन शीर्ष नामों की अलग-अलग प्रोफाइल तैयार करवाई गई थी। इसमें आईपीएस वरुण कपूर (वर्तमान में डीजी जेल),आईपीएस प्रज्ञा ऋचा (वर्तमान में डीजी, एमपी होमगार्ड, नागरिक सुरक्षा और आपदा प्रबंधन) और आईपीएस उपेंद्र जैन (डीजी, EOW) के नाम शामिल है।

कैलाश मकवाना को विस्तार मिलने के दो संभावित कारण

  • उपेंद्र जैन को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार (Gyanesh Kumar) का रिश्तेदार बताया जा रहा है। ज्ञानेश पहले से विपक्ष के निशाने पर हैं। सरकार उनकी नियुक्ति को लेकर विवाद से बचना चाहेगी।
  • पंकज ने सीबीआइ में रहते हुए उल्लेखनीय काम किया है। केंद्र सरकार उन्हें पुरस्कृत कर शीर्ष पद देना चाहेगी। मकवाना को सेवा विस्तार के पीछे पंकज को बढ़ाने की कहानी हो सकती है।