28 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Madhya Pradesh / Bhopal / बढ़कर 44 हो जाएंगी एमपी की लोकसभा सीटें, बीजेपी को मिल सकता है परिसीमन का लाभ

बढ़कर 44 हो जाएंगी एमपी की लोकसभा सीटें, बीजेपी को मिल सकता है परिसीमन का लाभ

प्रदेश में लोकसभा और विधानसभा की सीटें भी बढ़ेंगी, विशेषज्ञों के मुताबिक कांग्रेस की तुलना में सत्ताधारी बीजेपी को ज्यादा लाभ मिलने की संभावना
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

deepak deewan

•

Updated: 28 Nov 2026, 9:23 AM IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमि​त शाह, सीएम मोहन यादव

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमि​त शाह, सीएम मोहन यादव image patrika enhanced AI

केंद्र सरकार ने देश की राजनीति और चुनावी व्यवस्था में बड़ा बदलाव करने की तैयारी की है। कैबिनेट ने लोकसभा सीटों में 50 प्रतिशत तक बढ़ोतरी करने के प्रस्ताव पर मुहर लगा दी है। केंद्र सरकार ने संसद में परिसीमन बिल पेश करने से पहले इस विधेयक को मंजूरी की। सांसदों के बहुमत द्वारा इसे पास करते ही लोकसभा के साथ ही राज्यों की विधानसभाओं में भी 50 प्रतिशत सीटें बढ़ जाएंगी। केंद्र सरकार की इस कवायद का असर मध्यप्रदेश पर भी पड़ेगा। प्रदेश में लोकसभा की सीटें बढ़कर 44 हो जाएंगी और राज्य विधानसभा की सीटें भी बढ़ेंगी। वर्तमान राजनैतिक हालातों में कांग्रेस की तुलना में इससे सत्ताधारी बीजेपी को ज्यादा लाभ मिल सकता है। यही कारण है कि विपक्ष इस मुद्दे पर सरकारी रुख की खिलाफत कर रहा है।

महिला आरक्षण-परिसीमन बिल पर केंद्र सरकार की कवायद पर सभी की नजर है। महिला आरक्षण बिल 2029 आम चुनाव से ही लागू होगा। 33 प्रतिशत महिला आरक्षण अभी 15 साल के लिए लागू किया जाएगा, हर पांच साल में सीट बदलेगी। इसके साथ ही राज्यों के बीच सीटों के बंटवारे की मौजूदा व्यवस्था को अगले 25 साल यानी 2051 तक स्थिर रखने का प्रस्ताव है।

प्रमुख प्रावधान और उनके निहितार्थ

चुनाव क्षेत्रों का परिसीमन होगा। 50 प्रतिशत सीटें बढ़ेंगी। लोकसभा में 850 सीटें होंगी, वास्तव में सीटें 815 हो सकती हैं। 2051 तक सीटों की संख्या फ्रीज होगी, यानि 2051 तक सीटों की संख्या का परिसीमन नहीं होगा। सीटों की संख्या का बेस 1971 की जनगणना है। राज्यवार 50 प्रतिशत सीटें बढ़ाने से राज्यवार आनुपातिक प्रतिनिधित्व अप्रभावित रहेगा। चुनाव क्षेत्र परिसीमन का आधार नवीनतम उपलब्ध जनगणना आंकड़ों को बनाया जाएगा। परिसीमन के लिए प्रति सीट औसत जनसंख्या नवीनतम जनगणना आंकड़े (यानी 2011) को आधार बनाएंगे। लोकसभा में राज्य का आनुपातिक प्रतिनिधित्व कम नहीं होगा, राज्यों का प्रतिनिधित्व रेश्यो मौजूदा ही बना रहेगा।

मध्यप्रदेश में विधानसभा सीटों में बढ़ोत्तरी पर अलग-अलग अनुमान

परिसीमन बिल से मध्यप्रदेश के सियासी नक्शे में खासा बदलाव होगा। राज्य में लोकसभा की सीटें बढ़कर 44 हो जाएंगी। प्रदेश में अभी 29 संसदीय क्षेत्र हैं। राज्य विधानसभा की सीटें भी बढ़ेंगी। अलग-अलग अनुमानों में यह संख्या 297 से लेकर 345 तक बताई जा रही है।