रहवासियों ने बताया कि गांधी चौक क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 6, 8 और 9 की नालियां पिछले तीन महीनों से साफ नहीं हुई हैं। सफ ाई के अभाव में नालियां पूरी तरह चोक हो चुकी हैं। पानी की निकासी नहीं होने से गंदा पानी ओवरफ्लो होकर मुख्य मार्ग पर बह रहा है। इससे सडक़ पर जलभराव और गंदगी की स्थिति बनी हुई है। वहीं करीब एक महीने से कचरा गाड़ी बंद होने के कारण घरों से निकलने वाला कचरा भी नियमित रूप से नहीं उठाया जा रहा है। इसका सीधा असर आमजन के स्वास्थ्य और आवागमन पर पड़ रहा है। राहगीरों, दुकानदारों और स्कूली बच्चों को गंदगी के बीच से गुजरने में परेशानी हो रही है। साथ ही मच्छरों के पनपने और संक्रामक बीमारियां फैलने की आशंका भी बनी हुई है।