28 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Madhya Pradesh / Bhopal / डिग्री के साथ नौकरी भी, मैनिट भोपाल के 95% छात्रों का प्लेसमेंट, 1745 को मिलेगी उपाधि

डिग्री के साथ नौकरी भी, मैनिट भोपाल के 95% छात्रों का प्लेसमेंट, 1745 को मिलेगी उपाधि

MANIT Bhopal : 23वें दीक्षांत समारोह में 1745 विद्यार्थियों को उपाधि दी जाएगी। 39 गोल्ड और 13 सिल्वर मेडल से सम्मानित होंगे। पहली बार एमटेक के तीन विद्यार्थियों को एक साल की पढ़ाई पर पीजी डिप्लोमा भी मिलेगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 28 Nov 2026, 8:30 PM IST

MANIT Bhopal

मैनिट में 23वें दीक्षांत समारोह (फोटो सोर्स: Patrika File)

Bhopal News : मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में स्थित मौलाना आज़ाद राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (मैनिट) के 1745 विद्यार्थी रविवार को सिर्फ डिग्री लेकर संस्थान से विदा नहीं होंगे, बल्कि इनमें से ज्यादातर के हाथों में नौकरी का अवसर भी होंगे। संस्थान के 23वें दीक्षांत समारोह में इस बार डिग्री हासिल करने वाले करीब 95 फीसदी विद्यार्थियों का राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय कंपनियों में प्लेसमेंट हो चुका है। यानी पढ़ाई पूरी होने के साथ ही इनके करियर की अगली पारी भी शुरू हो चुकी है।

मैनिट का 23वां दीक्षांत समारोह 29 नवंबर को आयोजित होना है। समारोह में कुल 1745 विद्यार्थियों को विभिन्न पाठ्यक्रमों की उपाधियां प्रदान की जाएंगी। इनमें बीटेक के सर्वाधिक 966 विद्यार्थी शामिल हैं। वहीं, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को 39 स्वर्ण और 13 रजत पदक दिए जाएंगे। पांच पदक प्रायोजित श्रेणी के हैं।

एक साल पढ़ाई, अब मिलेगी डिप्लोमा की डिग्री

इस बार दीक्षांत समारोह में नई शिक्षा नीति का एक नया प्रयोग भी देखने को मिलेगा। पहली बार एमटेक में प्रवेश लेने वाले ऐसे तीन विद्यार्थियों को पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा दिया जाएगा, जिन्होंने एक साल की पढ़ाई पूरी करने के बाद नौकरी या अन्य कारणों से आगे की पढ़ाई छोड़ दी थी। पहले ऐसे विद्यार्थियों को कोई उपाधि नहीं मिलती थी। अब एनईपी-2020 के तहत न्यूनतम एक वर्षीय शैक्षणिक आवश्यकता पूरी करने पर उन्हें पीजी डिप्लोमा दिया जा रहा है। ये व्यवस्था उन विद्यार्थियों के लिए राहत है, जिन्हें पढ़ाई बीच में छोड़ने के कारण अब तक कोई औपचारिक शैक्षणिक प्रमाणपत्र नहीं मिलता था।

966 बीटेक, 329 एमटेक सहित 1745 उपाधियां

इस साल 81 पीएचडी, 329 एमटेक, 25 एमप्लान, 110 एमसीए, 53 एमबीए, 35 एमएससी, पांच बीटेक-एमटेक डुअल डिग्री, 966 बीटेक, 97 बीआर्क, 41 बी-प्लान और तीन पीजी डिप्लोमा प्रदान किए जाएंगे।

IIT जोधपुर निदेशक होंगे मुख्य अतिथि

समारोह में मुख्य अतिथि आईआईटी जोधपुर के निदेशक प्रो. अविनाश कुमार अग्रवाल होंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में इम्पैक्ट ग्रुप, न्यू ऑरलियन्स के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक संदीप बजटिया और तेलंगाना सरकार के मुख्य सचिव संजय जाजू शामिल होंगे।