29 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Rajasthan / Sri Ganganagar / श्रीगंगानगर में बॉर्डर से सटे खेत में दबी मिली 4 करोड़ की हेरोइन, ड्रोन से खेप गिराने की आशंका

श्रीगंगानगर में बॉर्डर से सटे खेत में दबी मिली 4 करोड़ की हेरोइन, ड्रोन से खेप गिराने की आशंका

श्रीगंगानगर में भारत-पाक सीमा से सटे सुजावलपुर के खेत में बिजाई के दौरान संदिग्ध पैकेट मिला। पुलिस ने उसमें से 735 ग्राम हेरोइन जब्त की। कीमत करीब 4 करोड़ रुपए है। पुलिस को ड्रोन से खेप गिराने की आशंका है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

श्री गंगानगर

•

image

Arvind Rao

•

Updated: 29 Nov 2026, 9:05 AM IST

sri ganganagar heroin

भारत-पाक सीमा के निकट एक खेत में पड़ा हेरोइन का पैकेट (पत्रिका फोटो)

Rajasthan Sri Ganganagar Border Heroin Seizure: श्रीगंगानगर: भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे सुजावलपुर की रोही में बिजाई के दौरान एक खेत में जमीन के नीचे दबा संदिग्ध पैकेट मिला। पुलिस ने पैकेट की जांच की तो उसमें 735 ग्राम हेरोइन निकली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत करीब चार करोड़ रुपए आंकी गई है। सीमा के पास हेरोइन मिलने से सुरक्षा एजेंसियों में हलचल मच गई।

बिजाई के दौरान दिखा संदिग्ध पैकेट

हिन्दुमलकोट थाना पुलिस के अनुसार, शुक्रवार को सुजावलपुर क्षेत्र के चक आठ बी में केदार के खेत में बिजाई की जा रही थी। इसी दौरान खेत में संदिग्ध पैकेट दिखाई दिया। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। जांच में पैकेट के अंदर हेरोइन मिली, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया। पैकेट काफी पुराना लग रहा था।

पांच से छह माह पहले खेप गिराए जाने की आशंका

पुलिस की प्रारंभिक जांच में आशंका है कि यह खेप पांच से छह माह पहले सीमा पार से ड्रोन के जरिए खेत में गिराई गई थी। पुलिस के मुताबिक, संभव है कि खेप लेने कोई तस्कर नहीं पहुंचा और पैकेट लंबे समय तक खेत में दबा रहा। बिजाई के दौरान पैकेट मिलने से मामले का खुलासा हुआ।

अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज

हिन्दुमलकोट पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। जांच सीआई मुकेश कुमार को सौंपी गई है। पुलिस पता लगा रही है कि खेप किसने गिराई और उसे लेने कौन आने वाला था। आसपास के सीमावर्ती इलाके में सक्रिय तस्करी नेटवर्क के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।