समाजसेवी पायलट सिंह बराड़ ने ग्रामीणों से बेटियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध करवाने की अपील की। उन्होंने कहा कि बेटी की शिक्षा उसके उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव है। शिक्षित बालिका आत्मनिर्भर बनकर परिवार और समाज के विकास में योगदान देती है। उपसरपंच सीमा रानी ने कहा कि महिला सशक्तिकरण के लिए बालिकाओं की सुरक्षा, शिक्षा और समान अवसर सुनिश्चित करना जरूरी है। बेटियों को सुरक्षित वातावरण और आगे बढ़ने के अवसर मिलने से समाज वास्तविक प्रगति कर सकेगा। बैठक में निर्णय किया गया कि ग्राम पंचायत की ओर से गांव में निरंतर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर ग्रामीणों को बाल विवाह के प्रति सचेत किया जाएगा। इस दौरान एलडीसी धर्मचंद, वार्ड पंचों सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित रहे। अंत में सभी ने बाल विवाह रोकने, बेटियों को शिक्षित बनाने और महिला सशक्तिकरण के लिए सामूहिक प्रयास करने का संकल्प लिया।