28 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Rajasthan / Jaipur / Jaipur: पुलिस कार्रवाई के विरोध में खो नागोरियान थाने का घेराव, पूर्व मंत्री धरने पर बैठे

Jaipur: पुलिस कार्रवाई के विरोध में खो नागोरियान थाने का घेराव, पूर्व मंत्री धरने पर बैठे

जयपुर के खो नागोरियान थाने में शनिवार को उस समय हंगामा हो गया, जब पुलिस कार्रवाई के विरोध में बड़ी संख्या में लोग थाने पहुंच गए और घेराव कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। पूर्व मंत्री राजेन्द्र सिंह गुढ़ा भी प्रदर्शनकारियों के साथ धरने पर बैठ गए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Kamal Mishra

•

Updated: 28 Nov 2026, 10:41 PM IST

jaipur protest

Jaipur: खो नागोरियान थाने के बाहर जमा लोग (फोटो-पत्रिका)

जयपुर। खो नागोरियान इलाके में पुलिस कार्रवाई को लेकर शनिवार को विवाद गहरा गया। पुलिसकर्मियों से मारपीट के मामले में पांच आरोपियों की गिरफ्तारी और उनका जुलूस निकालने के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया। बड़ी संख्या में लोग खो नागोरियान थाने पहुंचे और घेराव कर प्रदर्शन किया। पूर्व मंत्री राजेन्द्र सिंह गुढ़ा भी थाने के बाहर धरने पर बैठ गए। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कार्रवाई को गलत बताया।

प्रदर्शन कर रहे लोगों का आरोप है कि पुलिसकर्मी महिलाओं के कार्यक्रम में शराब के नशे में पहुंचे थे और वहां महिलाओं के साथ अभद्रता की। जब परिवार के लोगों ने इसका विरोध किया तो पुलिस ने उनके खिलाफ झूठे मुकदमे दर्ज कर दिए। लोगों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग उठाई। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि पुलिस की कार्रवाई एकतरफा है और निर्दोष लोगों को परेशान किया जा रहा है।

डीजे बंद कराने पहुंची थी पुलिस, मारपीट का आरोप

पुलिस के अनुसार, 23 नवंबर की रात करीब 12 बजे एसआई रामफूल पुलिस जाब्ते के साथ तेज आवाज में बज रहे डीजे को बंद कराने पहुंचे थे। इसी दौरान वहां मौजूद लोगों ने पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट की। आरोप है कि पुलिसकर्मियों की वर्दी फाड़ दी गई और उनके मोबाइल फोन छीनकर पटक दिए गए। इस संबंध में एसआई की रिपोर्ट पर 24 नवंबर को राजकार्य में बाधा और मारपीट का मामला दर्ज किया गया था।

पांच आरोपी गिरफ्तार, दो वाहन जब्त

पुलिस ने 25 नवंबर को कार्रवाई करते हुए कदीर खान, शौकीन, बाबू खान, सद्दाम खान और इकराम खान को गिरफ्तार किया था। इसके बाद आरोपियों को घटनास्थल पर ले जाकर मौका तस्दीक कराई गई। इस दौरान आरोपियों से कान पकड़कर माफी मंगवाने और उनकी परेड कराने का वीडियो भी सामने आया, जिसके बाद मामला और गरमा गया।

डीसीपी ईस्ट रंजीता शर्मा ने बताया कि प्रदर्शनकारी दर्ज मुकदमे वापस लेने और गिरफ्तार आरोपियों को छोड़ने की मांग कर रहे हैं। पुलिस की ओर से प्रदर्शनकारियों से बातचीत की जा रही है। थाने के बाहर प्रदर्शन और पूर्व मंत्री के धरने के चलते मामला चर्चा में बना हुआ है।