जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह रेनवाल मांजी से जयपुर के लिए लो-फ्लोर बस रवाना हुई थी। कस्बे से करीब एक किलोमीटर दूर बालाजी मोड़ पर पहुंचते ही सामने से आ रहे इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड (IOCL) के तेल टैंकर से उसकी भिड़ंत हो गई। आमने-सामने की टक्कर में टैंकर चालक राजेंद्र राठौड़ (42) निवासी कोटपूतली की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, बस चालक योगेंद्र चौधरी गंभीर रूप से घायल हो गया।