जानकारी के अनुसार, कोटा शहर पुलिस के जवान शनिवार सुबह निर्धारित वार्षिक फायरिंग अभ्यास के लिए अभेड़ा फायरिंग रेंज पहुंचे थे। यहां पुलिसकर्मियों ने निर्धारित प्रक्रिया के तहत फायरिंग अभ्यास पूरा किया। इसके बाद सभी जवान अपने-अपने हथियारों की जांच कर रहे थे। इसी दौरान कांस्टेबल मुकेश कुमार अपनी पिस्टल की जांच कर रहे थे। तभी अचानक पिस्टल से गोली चल गई और उनके हाथ की उंगलियों में जा लगी। अचानक हुए इस हादसे से मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी सकते में आ गए। घायल कांस्टेबल को बिना देरी किए अस्पताल ले जाया गया, जहां इमरजेंसी वार्ड में चिकित्सकों ने उनका उपचार शुरू किया।