28 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Rajasthan / Kota / भागवत कथा: अहंकार त्याग अच्छे कर्म करें, भगवान से संबंध मजबूत रखें

भागवत कथा: अहंकार त्याग अच्छे कर्म करें, भगवान से संबंध मजबूत रखें

कापरेन @ पत्रिका. 27 नवंबर. शहर के तेजाजी मेला ग्राउंड पर आयोजित श्रीमद भागवत कथा में कथावाचक ने श्रद्धालुओं को जीवन का सार समझाया। उन्होंने कहा कि संसार में सुख-दुख आते-जाते रहते हैं, इसलिए दुख में…
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Newsdesk

•

Updated: 28 Nov 2026, 4:12 PM IST

kapren Bhagwat katha

कापरेन 27 नवंबर. शहर के तेजाजी मेला ग्राउंड पर आयोजित श्रीमद भागवत कथा में कथावाचक ने श्रद्धालुओं को जीवन का सार समझाया। उन्होंने कहा कि संसार में सुख-दुख आते-जाते रहते हैं, इसलिए दुख में घबराना नहीं चाहिए और सुख में इतराना नहीं चाहिए। समय की गति किसी को पता नहीं होती, पलभर में समय की गाड़ी पलट जाती है। कथावाचक ने बताया कि मकान किसी का हो या नहीं, लेकिन श्मशान सबके लिए है। मनुष्य को अपने जीवन में अभिमान छोड़कर अच्छे कर्म, सेवा और समर्पण को महत्त्व देना चाहिए। जीवन में कभी किसी का समय अच्छा होता है तो कभी किसी का बुरा। इसलिए ऊंचा पद, चुनाव में जीत या धन-संपत्ति मिलने पर अभिमान नहीं करना चाहिए। जो व्यक्ति दुखों से गुजर रहा है, उसे भी घबराने की जरूरत नहीं है, क्योंकि समय बदलते देर नहीं लगती।

आत्मदेव भगवान ने कहा कि संसार में तरह-तरह के कांटे मिलते हैं, लेकिन मनुष्य को अपना स्वभाव सुधारने का प्रयास करना चाहिए। कथावाचक ने जोर दिया कि अहम भाव सर्वनाश का कारण है। 'मैं ऐसा हूं, मैं ऐसा कर सकता हूं' यह भावना अभिमान है। स्वभाव में सुधार सेवा और समर्पण से ही आता है। मनुष्य को भगवान से अपना संबंध मजबूत रखना चाहिए, क्योंकि भगवान सर्वत्र विद्यमान हैं और अपने भक्तों की हर व्यवस्था करते हैं। अपने जीवन की हर बात भगवान को सौंप देनी चाहिए। कथावाचक ने समझाया कि यदि भक्त भगवान को अपना सर्वस्व मानता है तो भगवान भी अपने भक्त को अपना सर्वस्व मानते हैं। उन्होंने जीवन को धर्म और भक्ति से जोड़ने का संदेश देते हुए कहा कि कर्म भी करें तो भगवान के लिए करें, इच्छा भी करें तो भगवान के दर्शन की और सबके कल्याण की रखें। क्रोध भी करना पड़े तो धर्म की रक्षा के लिए करें और लोभ करना ही है तो भगवान के नाम का लोभ करें। कथा के दौरान संगीतमय भजन सुनाए गए, जिन पर श्रद्धालु भावविभोर होकर नृत्य करने लगे।