28 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Rajasthan / Kota / तीन साल में भी नहीं लगे पूरे कैमरे, 364 भी अभी ऑफलाइन

तीन साल में भी नहीं लगे पूरे कैमरे, 364 भी अभी ऑफलाइन

बारां: आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने और कानून-व्यवस्था के लिहाज से तीसरी नजर को मजबूत करने के लिए शहर में पूर्व के दो सौ से अधिक कैमरे लगे हुए थे
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Newsdesk

•

Updated: 28 Nov 2026, 4:04 PM IST

तीन साल में भी नहीं लगे पूरे कैमरे, 364 भी अभी ऑफलाइन

पिछली सरकार के अंतिम साल में नए करीब सवा सौ कैमरे और मंजूर हुए थे, तीन साल होने को आए, लेकिन अब तक पूरे कैमरे नहीं लग पाए हैं। इसके अलावा मौजूदा सरकार में लाडली स्कीम के तहत स्कूलों आदि के आस-पास 364 कैमरे लगा तो दिए, लेकिन यह अभी ऑनलाइन नहीं हुए हैं। शहर में नए कैमरे लगने से कई और क्षेत्र कवर हुए हैं, लेकिन अभी कई कैमरे लगने बाकी है।-पुरानी फर्म को हटाया, नई कर रही काम

सूत्रों के अनुसार पिछली सरकार के अंतिम साल में शहरमें 50 पोल पर करीब सवा सौ कैमरे लगाने का प्रस्ताव मंजूर हुआ। इसके बाद आवश्यक प्रक्रियाएं शुरू हुई। जिस फर्म को टैंडर हुआ, काम भी शुरू किया लेकिन ढिलाई के चलते उस फर्म को टर्मिनेट कर नए टैंडर किए गए। ऐसे में काम भी लंबा हो गया। विभाग सूत्रों ने बताया कि प्रस्तावित 50 पोल के करीब सवा सौ कैमरों में से अब तक 31 पोल पर 81 कैमरे लग पाए हैं। बाकी पोल और कैमरे भी उपलब्ध हैं, लेकिन अभी नहीं लग पाए हैं। सम्बंधित फर्म को आकर कैमरे लगाने हैं।

विभाग सूत्रों के अनुसार मौजूदा सरकार में लाडली स्कीम के तहत पुलिस महकमे के प्रस्ताव के आधार पर ग्रामीण-कस्बाई अंचल में स्कूलों के आस-पास, सार्वजनिक जगहों पर 155 पोल पर कैमरे लगाने को मंजूरी मिली। अब तक 141 पोल पर 364 कैमरे लगाए जा चुके हैं, 14 पोल पर और लगाने हैं। सभी कैमरे चालू तो हैं, लेकिन ऑनलाइन नहीं हुए। शहर में तो फाइबर केबल बिछने से सारे कैमरे अभय कमांड सेंटर से जुड़े हुए हैं, लेकिन ग्रामीण-कस्बाई अंचल के यह कैमरे ऑफलाइन ही हैं क्योंकि वहां इतनी सुविधा नहीं है। ऐसे में कैमरों में केवल रिकॉर्डिंग हो सकती है, लाइव नहीं हैं।

शहर में लगने वाले कैमरों में अब कुछ ही बचे हैं, सम्बंधित फर्म को आकर लगाने हैं। लाडली स्कीम वाले कैमरों के टैंडर ऑफलाइन के ही हुए थे, लेकिन इन्हें भी इंटरनेट की व्यवस्था कर ऑनलाइन करने की ऊपर कोशिश तो चल रही है।

सोनू मीणा, संयुक्त निदेशक, डीओआईटी