28 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Rajasthan / Kota / Kota Mandi Bhav: धान, सोयाबीन, सरसों और चना तेज, लहसुन मंदा, जानें मंडी का ताजा भाव

Kota Mandi Bhav: धान, सोयाबीन, सरसों और चना तेज, लहसुन मंदा, जानें मंडी का ताजा भाव

Kota Mandi Bhav 28 November: कोटा की भामाशाहमंडी में शनिवार को धान से लेकर चने तक के भावों में तेजी रही, लेकिन लहसुन ने किसानों को झटका दिया। उधर सर्राफा बाजार में चांदी स्थिर रही और सोना 500 रुपए टूट गया। जानिए गेहूं, धान, सोयाबीन, सरसों, चना, खाद्य तेल और सोने-चांदी के ताजा भाव।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Kamal Mishra

•

Updated: 28 Nov 2026, 9:22 PM IST

Kota Mandi Bhav Update

Kota Mandi Bhav: सांकेतिक तस्वीर (फोटो-पत्रिका)

कोटा। भामाशाहमंडी में शनिवार को कृषि जिंसों की आवक लगभग 2 लाख 20 हजार कट्टे रही। मंडी में धान के भाव 50 रुपए, सोयाबीन 50 रुपए, सरसों 100 रुपए और चना 150 रुपए प्रति क्विंटल तक तेज रहे। इसके उलट लहसुन के भावों में 500 रुपए की मंदी दर्ज की गई। लहसुन की आवक लगभग 7500 कट्टे रही। इसके भाव 5500 से 17000 रुपए प्रति क्विंटल के बीच रहे।

मंडी कारोबारियों के अनुसार प्रमुख जिंसों में तेजी से किसानों को राहत मिली। खासकर सरसों और चने के भावों में अच्छी बढ़त देखने को मिली। वहीं लहसुन में गिरावट का दौर जारी रहा।

भामाशाहमंडी के प्रमुख जिंसों के भाव

कृषि जिंसभाव (रुपए प्रति क्विंटल)
गेहूं मिल2825-2850
गेहूं एवरेज टुकड़ी2850-2950
गेहूं बेस्ट टुकड़ी2950-3100
धान 15094100-4550
धान 18474000-4400
धान 17184600-5051
धान सुगन्धा3900-4151
धान पूसा-14400-4850
धान 14014700-4950
सोयाबीन6000-7788
सरसों9000-10401
अलसी9500-10000
ज्वार शंकर2000-2500
मक्का नई2500-2650
जौ2850-3250
तिल्ली12000-15500
मैथी6000-7300
धनिया14000-16000
मूंग6500-8000
उड़द6000-8500
चना देशी7000-7450
चना मौसमी नया6700-7251
चना पेप्सी6700-7251
चना डंकी6000-6800
चना काबुली5500-8800
लहसुन5500-17000

खाद्य तेल के भाव स्थिर, चीनी 5480-5520 रुपए

किराना बाजार में शनिवार को खाद्य तेल के भावों में स्थिरता रही। 15 किलो के टिन के हिसाब से सोया रिफाइंड फॉर्च्यून 2530, चंबल 2510, सदाबहार 2315, लोकल रिफाइंड 2240 और दीप ज्योति 2330 रुपए पर रहा। सरसों तेल स्वास्तिक 3570 और अलसी तेल 2970 रुपए प्रति टिन बिका।

मूंगफली तेल में ट्रक 3430, कोटा स्वास्तिक 2980, सोना सिक्का 3220 और कटारिया गोल्ड 3000 रुपए प्रति टिन रहा। वनस्पति घी स्कूटर और अशोका 2030-2030 रुपए प्रति टिन बिका। चीनी के भाव 5480 से 5520 रुपए प्रति क्विंटल रहे।

चावल और दालों के भाव

वस्तुभाव (रुपए प्रति क्विंटल)
बासमती चावल9500-10500
मूंग दाल9500-10200
मूंग मोगर10700-11100
चना दाल8800-9000
तुअर दाल12000-15200
उड़द10800-11500
उड़द मोगर12000-13000
मसूर7000-7500

सर्राफा बाजार : चांदी स्थिर, सोना 500 रुपए टूटा

कोटा के सर्राफा बाजार में शनिवार को चांदी के भाव स्थिर रहे, जबकि सोने में गिरावट दर्ज की गई। चांदी 1,57,500 रुपए प्रति किलोग्राम पर रही। वहीं जेवराती सोने के भाव 500 रुपए की गिरावट के साथ 1,29,500 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गए। शुद्ध सोने के भाव 1,30,150 रुपए प्रति 10 ग्राम रहे।

सोने के कैरेट के अनुसार भाव

गोल्डभाव (रुपए प्रति 10 ग्राम)
24 कैरेट (99.5)1,29,700
22 कैरेट1,20,093
20 कैरेट1,12,783
18 कैरेट1,03,760
14 कैरेट91,338

सोने-चांदी के भाव कोटा ज्वैलर्स एसोसिएशन के अनुसार हैं।