28 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Rajasthan / Bharatpur / Deeg : उप जिला प्रमुख बनने के 24 घंटे के भीतर आई गुड न्यूज, नीलम रावत के घर गूंजी किलकारी, बेटे को दिया जन्म

Deeg : उप जिला प्रमुख बनने के 24 घंटे के भीतर आई गुड न्यूज, नीलम रावत के घर गूंजी किलकारी, बेटे को दिया जन्म

Deeg UP Zila Pramukh : उप जिला प्रमुख बनने के महज 24 घंटे के भीतर ही नीलम रावत ने बेटे को जन्म दिया। इस खबर के सामने आने के बाद परिवार और परिचितों में खुशी का माहौल है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भरतपुर

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 28 Nov 2026, 7:43 PM IST

deeg up zila pramukh neelam rawat birth a son region is brimming with joy

Deeg UP Zila Pramukh : डीग. नर्सिंग होम में नवजात बेटे के साथ उप जिला प्रमुख नीलम रावत। फोटो पत्रिका

Deeg UP Zila Pramukh : डीग. पंचायत चुनाव में जिला परिषद सदस्य चुने जाने के बाद उप जिला प्रमुख की जिम्मेदारी संभालने वाली नीलम रावत के जीवन में राजनीतिक उपलब्धि के साथ ही पारिवारिक खुशियों का भी अनूठा संयोग देखने को मिला। उप जिला प्रमुख बनने के महज 24 घंटे के भीतर ही नीलम रावत ने बेटे को जन्म दिया। इस खबर के सामने आने के बाद परिवार और परिचितों में खुशी का माहौल है।

डीग जिले की नवनिर्वाचित उप जिला प्रमुख नीलम रावत के घर उप जिला प्रमुख बनने के महज 24 घंटे के भीतर खुशियों ने दस्तक दी है। नीलम रावत ने बेटे को जन्म दिया है। खास बात यह है कि नीलम रावत पहले से दो बेटियों की मां हैं। जिनमें दृष्टि चौधरी (7 वर्ष) और रियांशी चौधरी (ड़ेढ़ साल वर्ष) है। ऐसे में परिवार में नए सदस्य के आगमन से उत्सव जैसा माहौल बन गया है। वहीं, उप जिला प्रमुख चुने जाने के ठीक अगले दिन मां बनने की खबर ने इस घटनाक्रम को और भी खास बना दिया है।

दरअसल, पंचायत चुनाव के बाद जिले में राजनीतिक समीकरणों के बीच नीलम रावत को उप जिला प्रमुख की जिम्मेदारी मिली। इस नई जिम्मेदारी के साथ ही उनके परिवार में एक नई खुशी भी जुड़ गई। एक ओर राजनीतिक जीवन में नई पारी की शुरुआत हुई तो दूसरी ओर मातृत्व का सुख परिवार के लिए यादगार बन गया।

राजनीतिक जिम्मेदारी और पारिवारिक खुशी का संयोग

नीलम रावत के गुरुवार 26 नवंबर को डीग उप जिला प्रमुख बनने के अगले ही दिन 27 नवंबर शुक्रवार दोपहर बेटे के जन्म की खबर सामने आने के बाद यह चर्चा का विषय बन गया। समर्थकों और परिचितों ने परिवार को शुभकामनाएं दीं। नीलम रावत के लिए ये 24 घंटे राजनीतिक और पारिवारिक, दोनों लिहाज से बेहद यादगार बन गए। नई जिम्मेदारी और परिवार में नन्हे मेहमान के आगमन ने इन पलों को उनके जीवन का खास अध्याय बना दिया।

वार्ड सात से जिला परिषद तक का सफर

पीराका, खाखवली बृजनगर निवासी नीलम रावत ने जिला परिषद के वार्ड सात से कांग्रेस सदस्य के रूप में प्रतिनिधित्व हासिल किया। इसके बाद उन्हें डीग जिला परिषद में उप जिला प्रमुख की जिम्मेदारी मिली। अब उनके परिवार में बेटे के जन्म की खबर ने इस राजनीतिक घटनाक्रम को पारिवारिक खुशी से भी जोड़ दिया है। एक तरफ नई जिम्मेदारी का उत्साह और दूसरी तरफ घर में नवजात के आगमन की खुशी, नीलम रावत और उनके पति रवि कुमार के परिवार के लिए यह समय यादगार बन गया है।