28 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Rajasthan / Bharatpur / नदबई पंचायत समिति को मिला नया प्रधान, भाजपा के भूपेंद्र सिंह निर्विरोध निर्वाचित

नदबई पंचायत समिति को मिला नया प्रधान, भाजपा के भूपेंद्र सिंह निर्विरोध निर्वाचित

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने फोन पर दी बधाई, विधायक जगत सिंह ने कहा—क्षेत्र के विकास में धन की कमी नहीं आने दी जाएगी
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भरतपुर

•

image

Newsdesk

•

Updated: 28 Nov 2026, 5:28 PM IST

नदबई पंचायत समिति को मिला नया प्रधान, भाजपा के भूपेंद्र सिंह निर्विरोध निर्वाचित

नदबई नदबई पंचायत समिति में प्रधान पद के चुनाव में भाजपा के भूपेंद्र सिंह निर्विरोध प्रधान निर्वाचित हुए। निर्वाचन प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद रिटर्निंग एवं उपखंड अधिकारी सचिन यादव ने नवनिर्वाचित प्रधान भूपेंद्र सिंह को प्रमाण पत्र सौंपा। भूपेंद्र सिंह के निर्विरोध प्रधान निर्वाचित होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में खुशी का माहौल रहा। वहीं, पंचायत समिति में शनिवार को उप प्रधान पद के लिए चुनाव होगा।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भी आत्मीयता दिखाते हुए नवनिर्वाचित प्रधान भूपेंद्र सिंह को फोन पर बधाई दी। मुख्यमंत्री ने उनके निर्विरोध निर्वाचित होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दीं। साथ ही भूपेंद्र सिंह की मां एवं पूर्व प्रधान मुन्नी देवी को भी बधाई दी। मुख्यमंत्री ने अपने नदबई क्षेत्र से भाजपा का प्रधान निर्वाचित होने पर खुशी जाहिर की।

इस दौरान नदबई विधायक जगत सिंह एवं भाजपा जिलाध्यक्ष शिवानी दायमा भी मौजूद रहे। वहीं, उप प्रधान चुनाव को लेकर पंचायत समिति परिसर में राजनीतिक गतिविधियां बनी रहीं।

विकास कार्यों में धन की कमी नहीं आने देंगे : विधायक

प्रधान एवं उप प्रधान पद के चुनाव को लेकर विधायक जगत सिंह भी नदबई पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पंचायत समिति परिसर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि नदबई पंचायत समिति में भाजपा का प्रधान निर्विरोध निर्वाचित हुआ है। उन्होंने क्षेत्र के विकास को प्राथमिकता बताते हुए कहा कि नदबई क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए धन की कमी नहीं आने दी जाएगी। क्षेत्र की आवश्यकताओं के अनुरूप विकास कार्य करवाने के प्रयास किए जाएंगे।

वहीं, प्रधान पद के चुनाव को लेकर प्रशासन एवं पुलिस की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पंचायत समिति परिसर में पुलिस जाब्ता तैनात रहा तथा चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखी गई।