तालेड़ा . तालेड़ा पंचायत समिति में प्रधान पद के चुनाव में कांग्रेस ने अपना कब्जा बरकरार रखते हुए मीनाक्षी व्यास को प्रधान निर्वाचित कराने में सफलता हासिल की। मीनाक्षी व्यास ने भाजपा की प्रत्याशी ममता गुर्जर को 7 मतों से पराजित किया। मतदान में मीनाक्षी व्यास को 16 तथा ममता गुर्जर को 9 मत मिले। पंचायत समिति के सभी 25 सदस्यों ने मतदान में हिस्सा लिया। हालांकि एक वोट कांग्रेस से एक क्रॉसिंग वोट होने से हलचल मच गई।