28 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Rajasthan / Kota / तलवास: बंदरों के उत्पात से ग्रामीण भयभीत, छत पर जाना मुश्किल

तलवास: बंदरों के उत्पात से ग्रामीण भयभीत, छत पर जाना मुश्किल

बंदरों का उपद्रव बढ़ा, घरों में घुसकर सामान ले जाते, फसलें नष्ट, महिलाएं चोटिल
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Newsdesk

•

Updated: 28 Nov 2026, 6:20 PM IST

बंदरों के उत्पात से ग्रामीण भयभीत, छत पर जाना मुश्किल

तलवास पत्रिका. तलवास कस्बे में लाल मुंह के बंदरों की संख्या तेजी से बढ़ रही है, जिससे ग्रामीणों में भय का माहौल है। अब तक यहां सैकड़ों बंदर हो चुके हैं। संख्या अधिक होने से ये आपस में लड़कर घायल भी हो रहे हैं। दिनभर ये बंदर मकानों की छतों पर घूमते हैं और घरों में घुसकर खाद्य पदार्थ उठा ले जाते हैं। यदि महिलाएं अकेले खुले में खाना बना रही हों, तो ये पकी हुई रोटियां तक छीन लेते हैं। कई घरों में घुसकर फ्रिज व अलमारियां खोल देते हैं, जिससे सामान तहस-नहस हो जाता है। बंदरों के इस उपद्रव से महिलाओं में लगातार भय बना रहता है, वे छतों पर जाने से भी डरने लगी हैं। कई महिलाएं बंदरों के हमले में घायल व चोटिल हो चुकी हैं।

ग्रामीण अब अपने घरों को जालियां लगाकर बंद करने को मजबूर हैं। कस्बे के आसपास के किसान, जो सब्जी व फलदार पौधे लगाकर जीवनयापन करते हैं, वे भी परेशान हैं। बंदर उनकी सब्जियों व फलों की फसलों को रोज नष्ट कर रहे हैं। ये कस्बे की बिजली आपूर्ति को भी बार-बार नुकसान पहुंचाकर बाधित करते हैं। एक समय तलवास अपनी हरियाली और फलदार पेड़-पौधों के लिए जाना जाता था। यहां आम के दर्जनों बाग थे, लेकिन अब वे सभी बंदरों के कारण नष्ट हो गए हैं। नीम के पेड़ भी पूरे गांव से खत्म हो गए हैं। नए पौधे लगाने पर बंदर उन्हें बढ़ने से पहले ही नष्ट कर देते हैं, जिससे कस्बे की हरियाली गायब हो गई है। तलवास के ग्रामीणों ने पंचायत प्रशासन से मांग की है कि इन बंदरों को पकड़कर रामगढ़ विषधारी टाइगर रिजर्व में छोड़ा जाए, ताकि कस्बे को इस उपद्रव से राहत मिल सके।