28 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Rajasthan / Kota / जाम से राहत के लिए सड़क पर तैनात हुई पुलिस, भारी वाहनों को किया डायवर्ट

जाम से राहत के लिए सड़क पर तैनात हुई पुलिस, भारी वाहनों को किया डायवर्ट

बपावर रोड पर बेरिकेडिंग कर पुलिसकर्मी किए तैनात, भारी वाहनों को दूसरे मार्गों से किया डायवर्ट
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Newsdesk

•

Updated: 28 Nov 2026, 4:53 PM IST

जाम से राहत के लिए सड़क पर तैनात हुई पुलिस, भारी वाहनों को किया डायवर्ट

सांगोद. शहर में बपावर रोड पर सड़क चौड़ाईकरण कार्य के चलते आए दिन लग रहे जाम से लोगों को राहत दिलाने के लिए पुलिस एवं प्रशासन ने कवायद शुरू कर दी है। मार्ग पर बेरिकेडिंग लगाकर पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। साथ ही भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाते हुए उन्हें दूसरे मार्गों से डायवर्ट किया जा रहा है। इससे जाम से काफी हद तक राहत मिली है। उल्लेखनीय है कि बपावर रोड पर सड़क चौड़ाईकरण कार्य के चलते एक तरफ की सड़क पूरी तरह तोड़ दी गई है। सड़क के दूसरे हिस्से से ही दोनों तरफ के वाहनों की आवाजाही हो रही थी। संकरे मार्ग पर आमने-सामने भारी वाहन आने से बार-बार जाम लग रहा था। इससे वाहन चालकों के साथ ही राहगीरों और आसपास के दुकानदारों को भी परेशानी उठानी पड़ रही थी।

फिर बैठक में बनी राहत की कवायद

समस्या को लेकर राजस्थान पत्रिका ने भी 24 नवंबर को प्रमुखता से समाचार प्रकाशित किया। पुलिस एवं प्रशासन ने बैठक कर यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए कदम उठाए। मार्ग पर बेरिकेडिंग के साथ पुलिसकर्मियों को तैनात किया। वहीं शहर में आने वाले भारी वाहनों को कनवास, बपावर व अन्य जगहों से ही डायवर्ट किया।

यह रहेगी आवागमन की व्यवस्था

  • कनवास से बपावर-बारां जाने वाले भारी वाहन चमन चौराहा से धूलेट-खानपुर मार्ग पर आवागमन करेंगे।
  • बपावरकलां से सांगोद आने वाले भारी वाहन खानपुर-पनवाड़ की तरफ व कोटा की ओर जाने वाले वाहन बारां मार्ग पर आवागमन करेंगे
  • कोटा से बपावर जाने वाले भारी वाहनों को लक्ष्मीपुरा से पनवाड़ होते हुए करेंगे आवागमन
  • सांगोद से बपावर की तरफ जाने वाले चौपहिया वाहन सांगोद में बस स्टैंड से रकसपुरिया मार्ग पर करेंगे आवागमन
  • बपावर से सांगोद आने वाले चौपहिया वाहन तालछी पुलिया से रकसपुरिया मार्ग पर करेंगे आवागमन